कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, ड्रोन कैमरे की मदद से मिली सफलता

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, ड्रोन कैमरे की मदद से मिली सफलता
(लोहरदगा कोयल नदी शव)

लोहरदगा के बाघा और हिरही के पास कोयल नदी से गुरुवार से लापता महिला सुको उरांव का शव ड्रोन कैमरे की मदद से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर घटना के सभी पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी है।

लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के बाघा और हिरही स्कूल जोबला टोली के बीच बहने वाली कोयल नदी से शनिवार दोपहर एक महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. महिला बीते गुरुवार से लापता थी और परिजनों ने उसके लापता होने की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. शव मिलने की सूचना के बाद मृतका के परिजनों में मातम पसर गया. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ ग्रामीणों ने कोयल नदी में एक महिला का शव बहते हुए देखा था. 

इसके बाद शनिवार सुबह नदी में ड्रोन कैमरे की मदद से खोजबीन शुरू की गई. इसी दौरान नदी के बीच पत्थरों के बीच एक शव फंसा हुआ दिखाई दिया. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सदर थाना के एएसआई कुलदीप राज टोप्पो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने चौकीदार समसुल अंसारी और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नदी के बीच से बाहर निकाला. शव की पहचान चान्हो थाना क्षेत्र के बदरी ताला निवासी सुको उरांव, पति दिनेश उरांव के रूप में हुई है.

Jharkhand Govt Ad

पुलिस ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का होगा खुलासा
बताया गया कि महिला गुरुवार को कुडू थाना क्षेत्र के उमरी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर गई थी. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने संबंधित थाने में उसके लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. इसी बीच कोयल नदी से शव बरामद होने की सूचना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया. 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया. सदर थाना की एएसआई अल्बीना लकड़ा की मौजूदगी में शनिवार शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई. फिलहाल महिला की मौत नदी में डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: जैविक उद्यान के टिकट संग्रह और कैंटीन आवंटन पर उठे सवाल, लोहरदगा चैंबर ने मांगी जांच

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ
छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी धक्का-मुक्की
Palamu News: टाउन हॉल में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़
Lohardaga News: कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, गुरुवार से थी लापता
कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, ड्रोन कैमरे की मदद से मिली सफलता
ईटखोरी मार्ग पर स्थित चांदनी होटल में अवैध जिस्मफरोशी का बड़ा भंडाफोड़
Dumka News: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
Dumka News: महीनों से बंद वृद्धावस्था पेंशन, बुढ़ापे की लाठी के लिए तरस रहे बेबस बुजुर्ग
Dumka News: श्रावणी मेले के अंतिम चरण को लेकर उपायुक्त व एसपी ने दिए कड़े निर्देश
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या
Ranchi News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने बुजुर्गों संग मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा
Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता