Sahibganj News: रील से बदला नज़रिया: साहिबगंज के रितेश बने झारखंड के नशा मुक्त युवा के ब्रांड एंबेसडर
‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर बनाई रील को राज्य में मिला पहला स्थान
साहिबगंज महाविद्यालय के पीजी राजनीति विज्ञान के छात्र रितेश रंजन ने सोशल मीडिया की क्रिएटिविटी को सामाजिक बदलाव का माध्यम बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर बनाई गई उनकी रील को पूरे झारखंड में नंबर-1 चुना गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था ‘मेरा युवा भारत, झारखंड’ की ओर से रांची विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रितेश को सम्मानित किया गया।
साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय के पीजी राजनीति विज्ञान के छात्र रितेश रंजन ने मोबाइल और क्रिएटिविटी के दम पर पूरे झारखंड में झंडे गाड़ दिए। "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" थीम पर बनी उनकी रील को राज्य भर में नंबर-1 चुना गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था "मेरा युवा भारत, झारखंड" ने रांची विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रितेश को सम्मानित किया।
सम्मान के रूप में उन्हें प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न के साथ 10,000 रुपये की सम्मान राशि भी मिली। रितेश की इस उपलब्धि पर महाविद्याल परिवार में खुशी का माहौल है। रितेश ने साबित कर दिया कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं, समाज बदलने के लिए भी हो सकता है। उनकी रील ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।










