Sahibganj News: तीनपहाड़ थाने के नए प्रभारी बने गौरव कुमार भगत, अपराध और शराब माफिया पर कसेगी नकेल
पदभार संभालते ही थाना क्षेत्र का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की
साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना को नया थाना प्रभारी मिला है। गौरव कुमार भगत ने निवर्तमान थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पांडे से विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। नए थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध, शराब माफिया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील की और कहा कि पुलिस-जनता के बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम की जा सकती है।
साहिबगंज: तीनपहाड़ थाना को नया थाना प्रभारी मिला। गौरव कुमार भगत ने निवर्तमान थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पांडे से विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने थाना क्षेत्र का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।
नए थाना प्रभारी के समक्ष क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान प्रमुख जिम्मेदारी रहेगी। पदभार संभालने के बाद गौरव कुमार भगत ने कहा कि क्षेत्र में अपराध, शराब माफिया तथा असामाजिक तत्वों पर हर हाल में नकेल कसी जाएगी और इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Related Posts


Latest News







