Giridih News: विश्व आदिवासी दिवस से पहले ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में नृत्य प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा
नागपुरिया और संथाली गीतों पर बच्चों ने प्रस्तुत किए शानदार नृत्य
गिरिडीह के धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस के पूर्व सदन सह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर और सीनियर ग्रुप में चार सदनों के बीच हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नागपुरिया, संथाली सहित विभिन्न पारंपरिक गीतों की धुन पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। जूनियर ग्रुप में गार्नेट हाउस प्रथम, टोपाज हाउस द्वितीय और एमेरअल्ड हाउस तृतीय रहा। वहीं सीनियर ग्रुप में टोपाज हाउस ने पहला, एमेरald हाउस ने दूसरा और सफायर हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया।
गिरिडीह: विश्व आदिवासी दिवस के पूर्व ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल,धरियाडीह में शनिवार को सदन सह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।यह प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर ग्रुप में चार सदनों के बीच था। प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक नागपुरिया, संथाली आदि गीतों की धुन पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
मौके पर प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधुरी ने बताया कि आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा करने,उनकी अनूठी संस्कृति को बचाने और पर्यावरण की सुरक्षा में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।
कहां की प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों में कौशल और कला में बारीकी तथा निखार के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ता है इस प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान गार्नेट हाउस, द्वितीय स्थान टोपाज हाउस एवं तृतीय स्थान एमेराल्ड हाउस ने किया,वहीं सीनियर ग्रुप में प्रथम टोपाज,द्वितीय एमेराल्ड एवं तृतीय सफायर हाउस ने किया।

Related Posts


Latest News







