Crime News: देवघर के सोनवा डंगाल में 65 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

रिखिया थाना क्षेत्र के सोनवा डंगाल में शनिवार सुबह मिला 65 वर्षीय रामकी महतो का शव। मृतक के पुत्र ने जमीन विवाद का हवाला देते हुए पिता को पहले धमकी मिलने की बात कही। शव पर चोट के गंभीर निशान, प्रथम दृष्टया पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका।

Crime News: देवघर के सोनवा डंगाल में 65 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका
सोनवा डंगाल में वृद्ध का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के सोनवा डंगाल में 65 वर्षीय वृद्ध रामकी महतो की हत्या से सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह सुनसान डंगाल में उनका शव मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पुत्र प्रवीण महतो ने परिवार के कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद और पिता को पहले धमकी मिलने की बात कही है।

देवघर: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवा डंगाल में शुक्रवार की रात 65 वर्षीय वृद्ध रामकी महतो की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद अपराधियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को सुनसान डंगाल में फेंक दिया। शनिवार सुबह शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

मृतक की पहचान बिहरोजी गांव निवासी रामकी महतो (65 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने डंगाल में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। शव पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला पीट-पीटकर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है।

Jharkhand Govt Ad
मृतक के पुत्र प्रवीण महतो ने बताया कि परिवार का कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद को लेकर उनके पिता को कई बार धमकियां भी दी गई थीं। प्रवीण के अनुसार, उनके पिता प्रतिदिन काम करके रात करीब 10 बजे घर लौटते थे, लेकिन शुक्रवार रात वे घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने पहले उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही रिखिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दीप प्रज्वलित कर कांवरिया सेवा शिविर का किया उद्घाटन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस जघन्य वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर शिक्षकों संग की बैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Giridih News: करहरबारी सुरक्षित वन में JCB से खोदी जा रही थी नींव, वन विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमणकारी फरार Giridih News: करहरबारी सुरक्षित वन में JCB से खोदी जा रही थी नींव, वन विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमणकारी फरार
Jharkhand News: नई HR Policy से कर्मियों में खुशी, दीपिका पांडेय सिंह का जताया आभार
Giridih News: न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, पहुंच पथ की बदहाली से लोगों में आक्रोश
Ranchi News: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस पर सजी संस्कृति और प्रकृति की अनूठी झलक
Sahibganj News: तीनपहाड़ का बेहरा मोड़ बना मौत का फंदा, अलकतरा लदा टैंकर पलटा; चालक गंभीर घायल
Garhwa News: आवास योजना में बड़ी गड़बड़ी, 331 लाभुकों को 7 दिन का नोटिस
देवघर के कल्याणपुर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की जांच
उल्टी चाल चलती दुनिया! क्या हम पर्यावरण की बात करने के अधिकारी भी हैं?
Deoghar News: देवघर में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक, 8-9 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष शिविर
PVUNL ने संवारा शहीद निर्मल महतो स्मारक परिसर, विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया लोकार्पण
Crime News: देवघर के सोनवा डंगाल में 65 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका
Deoghar News:स्कूली बच्चों के हाथों सजेगा हरित देवघर, यूथ वॉयस ने पौधारोपण कर बांटे फलदार पौधे