Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दीप प्रज्वलित कर कांवरिया सेवा शिविर का किया उद्घाटन

डीडीसी पीयूष सिन्हा भी कार्यक्रम में रहे मौजूद

Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दीप प्रज्वलित कर कांवरिया सेवा शिविर का किया उद्घाटन
(उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया)

देवघर के नेहरू पार्क पंडाल में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित निशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए दो विशेष टोटो एम्बुलेंस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के अवसर पर बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नेहरू पार्क पंडाल में देवघर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए दो टोटो एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके अलावा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा, "राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बाबा वैद्यनाथ नगरी आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सिविल सोसायटी का योगदान अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण है।" उन्होंने निस्वार्थ सेवा भाव के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी और उन्हें इसी तरह बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं। 

Jharkhand Govt Ad
आगे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इस निशुल्क शिविर में शुद्ध पेयजल, शीतल शर्बत, फल और आवश्यक दवाइयों के मुफ्त वितरण की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, आपातकालीन स्थिति में बीमार, वृद्ध या असमर्थ श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए शिविर से दो विशेष टोटो एम्बुलेंस को टैग किया गया है, जो निरंतर अपनी सेवाएं देंगी। इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, रेडक्रॉस सोसाइटी के सभी पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Ranchi News: सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम का प्रसारण Ranchi News: सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम का प्रसारण
Deoghar News: श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए बाघमारा और कोठिया में बनी भव्य टेंट सिटी
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दीप प्रज्वलित कर कांवरिया सेवा शिविर का किया उद्घाटन
Hazaribagh News: पदमा ओपी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के 'नशा मुक्त भारत' वेबकास्ट का प्रसारण
Giridih News: एसपी डॉ. विमल कुमार ने कांवरिया सेवा शिविर का फीता काटकर किया उद्घाटन
Pakur News: मुफस्सिल पुलिस ने मनिरामपुर से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा
Koderma News: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का हुआ गरिमामय समापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एसजेएस अस्पताल में इंद्रजीत महतो से की मुलाकात
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति ने ली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
दिल्ली से गिरफ्तार हुई झारखंड की वांछित मानव तस्कर, खूंटी की बालिका सुरक्षित रेस्क्यू
जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार की हुई कोर्ट में पेशी, एन्क्रिप्टेड ऐप और वीवीआईपी कनेक्शन जांच के दायरे में