जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार की हुई कोर्ट में पेशी, एन्क्रिप्टेड ऐप और वीवीआईपी कनेक्शन जांच के दायरे में
पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध कनेक्शन की हो रही पड़ताल
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मामले में साहिबगंज के बरहरवा से अर्पिता सरकार और बर्धमान से हामिद मंडल को गिरफ्तार किया है। अदालत ने अर्पिता को 13 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है, वहीं सुरक्षा एजेंसियां एन्क्रिप्टेड ऐप और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क की गहन जांच कर रही हैं।
पूर्वी बर्दवान/साहिबगंज: संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के मामले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमीम उर्फ हामिद मंडल की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को शनिवार को साहिबगंज के बरहरवा प्रखंड से गिरफ्तार किया गया। राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद अर्पिता को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूर्व बर्दवान जिला अदालत में पेश किया गया। पेशी के दौरान पूरे अदालत परिसर को केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में रखा गया।
फोटोग्राफी और इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में संपर्क
एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, अर्पिता पेशे से फोटोग्राफर है और उसका अपना इवेंट मैनेजमेंट का व्यवसाय है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इसी पेशे के कारण उसके कई प्रभावशाली और वीवीआइपी लोगों से संपर्क थे। अब उन सभी संपर्कों की गहन जांच की जा रही है। अर्पिता की गिरफ्तारी हमीम मंडल के मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा के विश्लेषण के बाद हुई। जांच के दौरान उसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई थी।
एन्क्रिप्टेड ऐप पर फोकस


दो बड़े मामले में एसटीएफ का खुलासा

13 दिनों की पुलिस रिमांड पर अर्पिता सरकार
प्रारंभिक जांच के आधार पर एसटीएफ का दावा है कि पाकिस्तान से कथित तौर पर "हनीट्रैप" के जरिए महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संबंधित निर्देश और सूचनाएं अर्पिता तक पहुंचती थीं। एसटीएफ ने झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे पूर्व बर्दवान जिला अदालत में पेश किया गया, जहां पूरे परिसर को केंद्रीय बलों की निगरानी में रखा गया। अदालत ने मामले की आगे की जांच के लिए एसटीएफ को 13 दिनों की पुलिस रिमांड दी है।
सीएम शुभेंदु अधिकारी पर हमले की साजिश?
एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान से जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हामिद मंडल को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके मोबाइल और दस्तावेजों से मिले इनपुट के आधार पर शक है कि उसका प्लान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर आतंकी हमला करने का था।
जांच का दायरा बढ़ा
फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। ये सभी दावे जांच एजेंसियों के अनुसार हैं। मामले की जांच जारी है और आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का करीबी है हमीम
इसके पूर्व पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुरुवार देर रात बर्धमान में छापेमारी कर जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आतंकी की पहचान हामिद मंडल के रूप में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हामिद मंडल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद भट का करीबी बताया जा रहा है।
खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने बर्धमान के रेनेसां टाउन शिप इलाके में स्थित एक फ्लैट पर दबिश दी। यहां से हामिद मंडल को हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला कि वह पिछले 2 से 3 महीने से इसी इलाके में किराए के मकान में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस हामिद मंडल से लगातार पूछ-ताछ कर रही है।
अधिकारियों का मानना है कि उससे आतंकी नेटवर्क, फंडिंग और भविष्य की योजनाओं को लेकर अहम सुराग मिल सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब यह भी पता लगा रही हैं कि वह बंगाल में किस मकसद से रुका था और उसके अन्य साथी कौन हैं। पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News


