साहिबगंज में इग्नू नामांकन प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन करें आवेदन

यूजी, पीजी, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश

साहिबगंज में इग्नू नामांकन प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन करें आवेदन
इग्नू अध्ययन केंद्र-3605, साहिबगंज महाविद्यालय में जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र-3605, साहिबगंज महाविद्यालय में जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

साहिबगंज: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय कार्यालय, देवघर के निर्देशानुसार इग्नू अध्ययन केंद्र-3605, साहिबगंज महाविद्यालय में जुलाई 2026 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन इग्नू के आधिकारिक ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के जरिए किया जाएगा।

 डॉ. सिंह के अनुसार, स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर एम.ए. अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास में प्रवेश उपलब्ध है। स्नातक (यूजी) स्तर पर बी.ए. अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, मनोविज्ञान, बी.कॉम (सामान्य), बी.एससी. (सामान्य) तथा बी.सी.ए. जैसे पाठ्यक्रमों में नामांकन लिए जा रहे हैं। इसके अलावा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा इन रूरल डेवलपमेंट, डी.ई.सी.ई. (ऊअए) तथा डी.एन.एच.ई. सहित अन्य कार्यक्रमों में भी प्रवेश दिया जा रहा है। विभिन्न प्रमाणपत्र यानी सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन आमंत्रित हैं।

समन्वयक ने बताया कि जुलाई 2026 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया भी ऑनलाइन माध्यम से 31 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें। नामांकन एवं पुनः पंजीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी इग्नू अध्ययन केंद्र-3605, साहिबगंज महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद
उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी
चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन