उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी

उपायुक्त ने 15 लाभुकों को सांकेतिक रूप से सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस

उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी
गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव कार्यालय में लाभुकों को सांकेतिक रूप से ड्राइविंग लाइसेंस सौंपते हुए।

गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निर्गमन अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को 15 लाभुकों को सांकेतिक रूप से ड्राइविंग लाइसेंस सौंपते हुए सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जून माह में जिले में कुल 1,779 ड्राइविंग एवं लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए, जिनमें 906 स्थायी, 798 लर्निंग और 75 एचएमवी लाइसेंस शामिल हैं।

गिरिडीह: राज्य सरकार के निर्देशानुसार आम नागरिकों को परिवहन संबंधी सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन ड्राइविंग लाइसेंस निर्गमन अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित कर रहा है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के सतत मार्गदर्शन और नियमित अनुश्रवण के कारण जिले में ड्राइविंग एवं लर्निंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 15 लाभुकों को सांकेतिक रूप से ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैध ड्राइविंग लाइसेंस केवल कानूनी आवश्यकता ही नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक होने का महत्वपूर्ण दायित्व भी है।

उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने तथा सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग देने की अपील की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्राइविंग लाइसेंस निर्गमन की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, त्वरित और नागरिक हितैषी बनाया जाए, ताकि पात्र आवेदकों को बिना किसी अनावश्यक विलंब के सेवा का लाभ मिल सके।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और सुगम सरकारी सेवाएं पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर गांडेय में क्षतिग्रस्त पुलिया का हुआ निरीक्षण

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जून माह के दौरान जिले में कुल 1,779 ड्राइविंग एवं लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए। इनमें 906 स्थायी (ड्राइविंग) लाइसेंस शामिल हैं, जिनमें 893 पुरुष और 13 महिला लाभार्थी हैं।

यह भी पढ़ें: जमुआ को मिली बड़ी सौगात, विधानसभा क्षेत्र में बनेगा नया डिग्री कॉलेज

इसके अलावा 798 लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए, जिनमें 783 पुरुष और 15 महिला लाभार्थी शामिल हैं। वहीं 75 हैवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) लाइसेंस भी निर्गत किए गए।

उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप आवेदन से लेकर ड्राइविंग टेस्ट और लाइसेंस निर्गमन तक की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार सड़क संस्कृति के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद
उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी
चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन