गिरिडीह समाचार
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Giridih News: सिहोडीह के राधे-राधे गोकुल धाम में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव
Published On
By Anshika Ambasta
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित सिहोडीह राधे-राधे गोकुल धाम चौधरी मोहल्ला के श्री राधे-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। Giridih News: डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता का संदेश
Published On
By Anshika Ambasta
जमुआ में डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित कर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। भारत ज्ञान विज्ञान समिति की गिरिडीह जिला इकाई एवं अभिव्यक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता, मानवतावाद और शिक्षा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। Giridih News: विश्व मच्छर दिवस पर ग्रेसिया पब्लिक स्कूल में जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए मच्छरों से बचाव के उपाय
Published On
By Anshika Ambasta
ग्रेसिया पब्लिक स्कूल, गावां में विश्व मच्छर दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को मलेरिया और फाइलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने नियमित मच्छरदानी के उपयोग और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। Giridih News: कांवरियों की सुविधा के लिए पहल, गावां बाईपास रोड पर शुरू हुई निःशुल्क शौचालय की व्यवस्था
Published On
By Suman Kumari
गिरिडीह के गावां बाईपास रोड पर बाबा धाम जाने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए झारखंड युवा एकता संगठन ने निःशुल्क शौचालय की व्यवस्था शुरू की है। संगठन के प्रधान संरक्षक उमेश प्रसाद राणा की पहल पर अनिल राम की दुकान के बगल में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। Giridih News: तारा पंचायत में अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिलीं विधायक मंजु कुमारी, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
Published On
By Suman Kumari
जमुआ विधानसभा के तारा पंचायत में 13 अगस्त को हुए अग्निकांड से पीड़ित परिवार से बुधवार को जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने मुलाकात की। आगजनी की घटना में गांगो महतो के घर के चार बेजुबान पशुओं की मौत हो गई थी। विधायक ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली और संवेदना व्यक्त की। Giridih News: खनिज विधेयक के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, बनियाडीह में पीएम मोदी का पुतला फूंका
Published On
By Suman Kumari
गिरिडीह के बनियाडीह में खान और खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रदर्शन किया। झामुमो गिरिडीह पूर्वी, गिरिडीह पश्चिमी और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की क्षेत्रीय समिति ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। Giridih News: तालाब में कमल फूल तोड़ना पड़ा भारी, रानीखावा में दो बच्चों की डूबने से मौत
Published On
By Anshika Ambasta
रानीखावा में कमल का फूल तोड़ने गए दो 13 वर्षीय बच्चे तालाब में डूब गए। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। Giridih News: डांडीडीह के जर्जर पुल से मिलेगी राहत, नए डबल लेन पुल का डीपीआर तैयार करने की कवायद
Published On
By Suman Kumari
गिरिडीह के डांडीडीह में सीसीएल की रेलवे लाइन के ऊपर बने संकरे और जर्जर पुल की समस्या के समाधान की दिशा में पहल शुरू हो गई है। सिविल सोसाइटी गिरिडीह द्वारा उपायुक्त को दिए गए अनुरोध पत्र पर संज्ञान के बाद पथ निर्माण विभाग ने नए पुल के निर्माण को लेकर जानकारी दी है। Giridih News: जियो-टैगिंग के एक साल बाद भी नहीं मिला आवास, 10 हजार रुपये मांगने का आरोप
Published On
By Susmita Rani
गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड स्थित सिजुवाई गांव के एक आदिवासी परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि एक वर्ष पहले जियो-टैगिंग होने के बावजूद उन्हें आवास नहीं मिला। आरोप है कि पंचायत मुखिया ने 10 हजार रुपये की मांग की और राशि नहीं देने पर उनका नाम लाभुक सूची से हटा दिया गया। Giridih News: पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश, खिलाड़ियों को मिलेगा मंच
Published On
By Susmita Rani
गिरिडीह की उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने खेल एवं पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, बजट उपयोग, लंबित कार्यों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। Giridih News: ब्लड डोनेशन मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक, अधिक रक्तदान शिविर लगाने के निर्देश
Published On
By Susmita Rani
गिरिडीह में स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रक्तदान जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने, अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने की रणनीति पर चर्चा हुई। Giridih News: सावन की पहली सोमवारी पर झारखंडधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे हर-हर महादेव
Published On
By Susmita Rani
गिरिडीह के प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंडधाम में सावन की पहली सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं और कांवरियों ने शिवगंगा में स्नान कर चंद्रकूप से जल उठाया और बाबा झारखंडी नाथ का जलाभिषेक किया। 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। 