Giridih News: तारा पंचायत में अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिलीं विधायक मंजु कुमारी, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

13 अगस्त को गांगो महतो के घर में हुई थी आगजनी की घटना, चार पशुओं की गई थी जान

Giridih News: तारा पंचायत में अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिलीं विधायक मंजु कुमारी, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
तारा पंचायत में अग्निकांड पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा देतीं जमुआ विधायक मंजु कुमारी।

जमुआ विधानसभा के तारा पंचायत में 13 अगस्त को हुए अग्निकांड से पीड़ित परिवार से बुधवार को जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने मुलाकात की। आगजनी की घटना में गांगो महतो के घर के चार बेजुबान पशुओं की मौत हो गई थी। विधायक ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली और संवेदना व्यक्त की।

गिरिडीह : जमुआ विधानसभा के जमुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तारा में विगत 13 अगस्त 2026 को श्री गांगो महतो के घर में हुई आगजनी की दुखद घटना में चार बेजुबान पशुओं (गाय, बछड़ा आदि) की मौत हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार जमुआ विधायक श्रीमती मंजु कुमारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में हर संभव सहयोग एवं सहायता का भरोसा दिलाया। इस संदर्भ में विधायक ने उपायुक्त से बात की और पीड़ित के मुआवजा दिलाने का अपील किए 

Jharkhand Govt Ad
विधायक मंजु कुमारी ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ इस दुःख की घड़ी में खड़ी हूं। संबंधित स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कहा जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी है। विद्यालय के साथ मंडल अध्यक्ष विकास मंडल,  अनिल सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाधर वर्मा राजेंद्र पंडित , कार्तिक मंडल  चंदन राय,  मोहन मंडल महेंद्र रविदास शिवनंदन वर्मा मथुरा मंडल आदि लोग मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Sahebganj News: : कोटालपोखर में गनी चौक से रेलवे फाटक तक जर्जर सड़क बनी आफत Sahebganj News: : कोटालपोखर में गनी चौक से रेलवे फाटक तक जर्जर सड़क बनी आफत
Giridih News: बगोदर के घाघरा हत्याकांड का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Boakaro News: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
Bokaro News: चास सदर एएसपी वेदांत शंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने दबोचे 6 शातिर चोर
Bokaro News: स्टील प्लांट में कई अधिकारियों का प्रमोशन, 25 विभागों को मिले नए विभागाध्यक्ष
Dhanbad News: CISF का कोयला चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, 32.31 टन अवैध कोयला बरामद
Bokaro News: स्टील प्लांट में डायरेक्टर-इन-चार्ज क्वालिटी सर्किल ट्रॉफी 2026 का हुआ सफल आयोजन
Sahebganj News: नगर थाना पुलिस ने गुल्लीभट्टा चोरी कांड का किया सनसनीखेज पर्दाफाश
Hazaribagh News: विधायक मनोज यादव की पहल पर पथ निर्माण विभाग ने शुरू किया स्थल निरीक्षण
Giridih News: अंग्रेजी विभाग में विदाई समारोह का आयोजन, छात्रों ने उत्साह के साथ साझा की यादें
बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC समेत रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं को गति देने का दिया निर्देश