Koderma News: देश विरोधी गतिविधियों और जिहादी मानसिकता फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार
टैब और मोबाइल से मिले भड़काऊ वीडियो
कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर से एटीएस की सूचना पर पुलिस ने देश विरोधी विचारधारा फैलाने और युवाओं को भड़काने के आरोप में अरशद महफूज और शाहीन परवीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से देशी पिस्तौल, बुलेटप्रूफ जैकेट, संदिग्ध डिजिटल उपकरण तथा जंगलों में ट्रेनिंग से जुड़े वीडियो बरामद हुए हैं।
कोडरमा: आतंकवादी और जिहादी मानसिकता को बढ़ावा देने और दूसरे युवाओं को प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने सतगावां थाना क्षेत्र के माधोपुर से एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। माधोपुर से पुलिस ने अरशद महफूज और शाहीन परवीन उर्फ मुस्कान को सोशल मीडिया के जरिए देश विरोधी विचारधारा को फैलाने और गांव के दूसरे युवाओं को जिहादी मानसिकता के लिए प्रेरित करने की सूचना आतंकवादी निरोधक दस्ता के द्वारा कोडरमा पुलिस को दी गई थी।
गिरफ्तार युवक यूवतियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, चाकू, बुलेट प्रूफ जैकेट, मोबाइल, टैब और वीडियो कैमरा भी बरामद किया है। जब्त मोबाइल और टैब में देश विरोधी भड़काऊ वीडियो संदेश भी मिले हैं, इसके अलावा दोनों युवक-युवतियों के आतंकवादी और जिहादी मानसिकता वाले और पाकिस्तानी कनेक्शन वाले कई व्हाट्सएप ग्रुपों में भी जुडे होने के साक्ष्य मिले हैं। \

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







