Giridih News: जन संपर्क कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
न्यू चूड़ी मोहल्ला और सिमरियाधोड़ा से गिरफ्तारी
गिरिडीह जिला जन संपर्क कार्यालय में हुई चोरी के मामले का नगर थाना पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए इन्वर्टर, बैटरी और एलईडी टीवी बरामद कर लिए गए हैं।
गिरिडीह: जिला जन संपर्क कार्यालय में कार्यरत अनुसेवक सह प्रभारी ईकाई लिपिक राजेश पासवान के कार्यालय से अज्ञात चोरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने के मामले में नगर थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की गई सभी सामान बरामद कर लिया। चोरी की प्राथमिकी कांड संख्या 158/26 दिनांक 29.07.26, धारा 334(1)/303(2) बी0एन0एस0 के अंतर्गत दर्ज की गई थी।
प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित राजेश पासवान की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर कांड के अन्वेषण में त्वारित कार्रवाई की गई। जांच के दौरान न्यु चुड़ी मोहल्ला और अन्य स्थानों पर छापेमारी कर दो अभियुक्त नगर थाना क्षेत्र के न्यू चूड़ी मोहल्ला निवासी महताब अंसारी उर्फ बल्लु एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरियाधोड़ा बुढ़ियाखाद निवासी मो० वारिस को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान चोरी की घटना को स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिए गए हैं। बरामद सामान में बैटरी 2 पीस, काला रंग का LED टीवी (क्षतिग्रस्त) 1 पीस तथा इनवर्टर 1 पीस शामिल है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







