Dumka News: विभिन्न मांगों को लेकर कृषि कर्मचारी संघ ने की निदेशक से मुलाक़ात
लंबित मामलों पर यथाशीघ्र सकारात्मक पहल करने का मिला आश्वासन
झारखंड राज्य अराजपत्रित कृषि कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष समी उद्दीन के नेतृत्व में निदेशक (उद्यान) से मुलाकात कर सेवा नियमावली, एसीपी/एमएसीपी और खाली पदों पर बहाली जैसी लंबित मांगों पर सकारात्मक वार्ता की। निदेशक ने नियमानुसार मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया।
दुमका: झारखंड राज्य अराजपत्रित कृषि कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को निदेशक (उद्यान) से मुलाकात कर उद्यान निदेशालय एवं जिला स्तर पर कार्यरत कर्मियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष समी उद्दीन ने किया।
इस दौरान सम्मानित अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार महतो, प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उद्यान कर्मियों की सेवा नियमावली का शीघ्र निर्धारण, सेवा संपुष्टि, एसीपी/एमएसीपी का लाभ, पदोन्नति, वरिष्ठता निर्धारण तथा अन्य लंबित सेवा मामलों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने सेवा नियमावली, सेवा संपुष्टि, एसीपी/एमएसीपी सहित अन्य लंबित मामलों पर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।बैठक के उपरांत संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें निदेशक द्वारा दिए गए आश्वासन पर विश्वास है तथा उम्मीद है कि उद्यान कर्मियों की वर्षों से लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों के वैधानिक अधिकारों एवं विभागीय हितों की रक्षा के लिए संघ भविष्य में भी सकारात्मक एवं रचनात्मक प्रयास जारी रखेगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







