Palamu News: उपायुक्त शेखावत की सख्त हिदायत, उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगेगा अंकुश
उर्वरक की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई निर्देश
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कर यूरिया व डीएपी उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-पॉश मशीन तथा आधार सत्यापन के बाद ही निर्धारित दर पर खाद बिक्री सुनिश्चित करने को कहा।
पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष से वर्चुअल माध्यम से यूरिया एवं डी.ए.पी. उर्वरकों की कालाबाजारी एवं जमाखोरी की रोकथाम को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी एवं पड़वा अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष से जुड़े, जबकि जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अन्य अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि खरीफ मौसम में किसानों को निर्धारित मूल्य पर समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी परिस्थिति में यूरिया एवं डी.ए.पी. की कृत्रिम किल्लत, कालाबाजारी अथवा जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को नियमित रूप से उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.









