Palamu News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर छतरपुर अनुमंडल कार्यालय में बैठक संपन्न, तैयारियों की हुई समीक्षा
साफ-सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर
पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल कार्यालय में डीसीएलआर मो. अनीश एवं एसडीपीओ प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रभात फेरी, समयबद्ध ध्वजारोहण, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन बनाम पत्रकार एकादश के बीच फ्रेंडली फुटबॉल मैच आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
पलामू: छतरपुर आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को छतरपुर अनुमंडल कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसीएलआर मोहम्मद अनीश एवं छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी विद्यालय में प्रभात फेरी निकालने अनुमंडल क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.









