सरिया को जिला बनाने की मांग पर दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी
जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जारी है आंदोलन
सरिया अनुमंडल को नया जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा की ओर से शुरू किया गया 48 घंटे का भूख हड़ताल आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का कहना है कि सरिया जिला बनने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक और आधारभूत मानकों को पूरा करता है।
गिरिडीह: सरिया अनुमंडल को नव सृजित सरिया जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के अगुवाई में 48 घंटा का भूख हड़ताल आंदोलन गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस भूख हड़ताल में जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक त्रिभुवन मंडल, सचिन राजू मंडल ,राजेश मंडल भूख हड़ताल पर बैठे है ।
आंदोलनकारी का कहना है कि सरिया अनुमंडल को नव सृजित जिला का दर्जा मिले इसके लिए जिला बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा बीते एक दशक से कई तरह के आंदोलन चलाए जा रहे हैं। वहीं आगे कहा की सरिया जिला बनने की सारी आहर्ताओं को पूरा करता है, यहां अनुमंडल मुख्यालय के अलावा ,अनुमंडल स्तरीय अस्पताल, अनुमंडल स्तरीय न्यायालय की स्वीकृति, अनुमंडल स्तरीय न्यायालय में उच्च न्यायालय के द्वारा तीन न्यायाधीशों का पद सृजन, अनुमंडल स्तरीय जेल की स्वीकृति, अनुमंडल स्तरीय फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्वीकृति के अलावा बिजली के लिए पावर ग्रिड, कई सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज , आईटीआई कॉलेज इनके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की कई बड़ी-बड़ी कार्यालय कई बड़े व्यावसायिक संस्थान ,नेशनल हाईवे ,मनोरंजन के संसाधन कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ,कई पर्यटक स्थल ,शहरी क्षेत्र के अलावा वर्तमान में गिरिडीह जिला मुख्यालय से सबसे अधिक दूरी लगभग 90 से 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति यह अनुमंडल मुख्यालय है। जिससे लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर झारखंड सरकार इस नव सृजित जिला गठित करती है तो सरिया, बगोदर ,बिरनी ,राजधनवार, विष्णुगढ़ आदि क्षेत्र के लोगों को काफी राहत का सामना करना पड़ सकता है ।


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


