Palamu News: NEET-UG में AIR 7553 लाकर मंटू ने बढ़ाया मान, नगर अध्यक्ष ने किया सम्मानित

नगर पंचायत अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता ने किया सम्मानित

Palamu News: NEET-UG में AIR 7553 लाकर मंटू ने बढ़ाया मान, नगर अध्यक्ष ने किया सम्मानित
(मंटू यादव नीट सफलता)

पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत पिंडराही निवासी मंटू कुमार यादव ने प्रथम प्रयास में NEET-UG परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया रैंक 7553 हासिल की, जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें सम्मानित किया।

पलामू: छतरपुर प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए छतरपुर प्रखंड के ग्राम पिंडराही निवासी मंटू कुमार यादव ने पहली ही कोशिश में NEET-UG परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 7553 हासिल की है। उनकी इस  सफलता से पूरे छतरपुर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छतरपुर नगर पंचायत  अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’ ने मंटू कुमार यादव को अपने हेल्पलाइन सेंटर में आमंत्रित कर गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर अध्यक्ष ने उन्हें मिठाई खिलाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता ने कहा कि मंटू कुमार यादव की सफलता यह साबित करती है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर ग्रामीण परिवेश से भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उनकी यह सफलता छतरपुर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि मंटू कुमार यादव भविष्य में एक कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।

मंटू कुमार यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य एक योग्य चिकित्सक बनकर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी मंटू को बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें: Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन
Palamu News: NEET-UG में AIR 7553 लाकर मंटू ने बढ़ाया मान, नगर अध्यक्ष ने किया सम्मानित
Palamu News: पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर पांकी में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: ऑटो सवार 4 लोगों ने की ट्रक हेल्पर की जमकर पिटाई, सिर में लगे टांके
Dumka News: विधायक ने चाचने में 25.08 लाख की पीसीसी सड़क योजना का किया शिलान्यास
Dumka News: कृषि एवं वन अराजपत्रित कर्मचारियों ने सचिव अबूबकर सिद्दीक से की मुलाकात, उठाईं मांगें
Pakur News: पंचायत भवन में जल सहियाओं की समीक्षा बैठक, ओडीएफ प्लस योजनाओं पर मंथन
Pakur News: सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ओरिएंटेशन बैठक आयोजित
Pakur News: नीट विवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने निकाला आक्रोश मार्च
Dhanbad News: सीआईएसएफ और रामकनाली पुलिस ने दबोचा अवैध कोयला डिपो, 35 टन कोयला बरामद