Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन

शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सख्त कार्रवाई की मांग

Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन
(पलामू मेदिनीनगर बैठक निर्णय)

पलामू के मेदिनीनगर स्थित छः मुहान चौक पर 25 जुलाई को पेपर लीक और दिल्ली में छात्र आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया जाएगा।

पलामू: पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन और 20 जुलाई को सांसद मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को शाम 4 बजे मेदिनीनगर के छः मुहान चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को माटीकला बोर्ड परिसर में आयोजित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक में लिया गया। 

बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव केडी सिंह ने की, जबकि संचालन भाकपा (माले) के जिला सचिव रविंद्र भुइयां ने किया। वक्ताओं ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। 

बैठक में इप्टा के शैलेन्द्र कुमार, रवि कुमार और संजीव ठाकुर, भाकपा के जिला सचिव रुचिर तिवारी, संविधान बचाओ मोर्चा के रवि पाल, झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न कुमार 'शत्रु', जन संग्राम मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष युगल पाल, दलित अधिकार सुरक्षा मंच के विनोद कुमार, आइसा के गौतम दांगी और अंशु प्रसाद, आम आदमी पार्टी के सुधीर चंद्रवंशी, भाकपा (माले) के सरफराज आलम, ललन प्रजापति सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में सभी छात्र-युवाओं, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से 25 जुलाई को शाम 4 बजे छः मुहान चौक पहुंचकर विरोध कार्यक्रम में शामिल होने और इसे सफल बनाने की अपील की गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन
Palamu News: NEET-UG में AIR 7553 लाकर मंटू ने बढ़ाया मान, नगर अध्यक्ष ने किया सम्मानित
Palamu News: पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर पांकी में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: ऑटो सवार 4 लोगों ने की ट्रक हेल्पर की जमकर पिटाई, सिर में लगे टांके
Dumka News: विधायक ने चाचने में 25.08 लाख की पीसीसी सड़क योजना का किया शिलान्यास
Dumka News: कृषि एवं वन अराजपत्रित कर्मचारियों ने सचिव अबूबकर सिद्दीक से की मुलाकात, उठाईं मांगें
Pakur News: पंचायत भवन में जल सहियाओं की समीक्षा बैठक, ओडीएफ प्लस योजनाओं पर मंथन
Pakur News: सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ओरिएंटेशन बैठक आयोजित
Pakur News: नीट विवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने निकाला आक्रोश मार्च
Dhanbad News: सीआईएसएफ और रामकनाली पुलिस ने दबोचा अवैध कोयला डिपो, 35 टन कोयला बरामद