Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में छात्र परिषद् का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद् का हुआ गठन
कोडरमा के तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद् का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें श्लोक को स्कूल बॉयज कैप्टन और क्रांति दक्ष को गर्ल्स कैप्टन मनोनीत किया गया। विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता और प्राचार्या अंजना कुमारी ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया।
कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद् के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, नेतृत्व एवं सेवा-भावना के साथ अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
समारोह में श्लोक ने स्कूल कैप्टन (बॉयज़), क्रांति दक्ष ने स्कूल कैप्टन (गर्ल्स), आयुष कुमार ने स्कूल वाइस कैप्टन, सृष्टि कुमारी ने गर्ल्स वाइस कैप्टन, अमरदीप यादव ने स्पोर्ट्स कैप्टन, पंकज राज ने स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन, पीयूष कुमार ने ईस्ट हाउस कैप्टन, सुधांशु कुमार ने वेस्ट हाउस कैप्टन, अभिषेक कुमार ने नॉर्थ हाउस कैप्टन तथा नवनीत आनंद ने साउथ हाउस कैप्टन के रूप में शपथ ग्रहण की।

स्टूडेंट प्रीफेक्ट के रूप में नन्दलाल मेहता को हेड प्रीफेक्ट मनोनीत किया गया। अन्य प्रीफेक्ट्स में कुमारी अप्सरा, रानी कुमारी, उजेशा मंडल, नंदिता कुमारी, रिद्धि, आयुषी बर्नवाल, निशांत कुमार, सुमित राज वर्मा, अरिहंत राज, मनीष राज, सत्यांश पाण्डेय एवं आयुष कुमार शामिल रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने छात्र प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि नेतृत्व अधिकार प्राप्त करने का नहीं, बल्कि सेवा, उत्तरदायित्व और आदर्श प्रस्तुत करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन, सहानुभूति एवं टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार को अपने छात्र नेताओं से बड़ी अपेक्षाएँ हैं और उन्हें विश्वास है कि सभी प्रतिनिधि विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए अपने साथियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी ने अपने शपथ दिलाते हुए अपने संबोधन में कहा कि छात्र नेतृत्व केवल एक पद नहीं, बल्कि विश्वास, अनुशासन और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ग्रिज़ली विद्यालय विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए भी तैयार करता है। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने उत्कृष्ट आचरण एवं नेतृत्व क्षमता से विद्यालय की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नायरा एवं समूह द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। वहीं लव कुमार एवं समूह द्वारा प्रस्तुत फ्री-फ्लो योग नृत्य समारोह का विशेष आकर्षण रहा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
समारोह के सफल आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी प्रीतम हरि (शारीरिक शिक्षक), सीसीए संयोजक प्रीति जगनानी, एकता कुमारी,उमेश विश्वकर्मा, सूजन कुंडू वंदना चक्रवर्ती, सिबू कुमार एवं अमित राय का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन छात्राएँ खुशी एवं सुहाना ने किया। अंत में विद्यालय की स्कूल कैप्टन (गर्ल्स) क्रांति दक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


