पलामू में पुलिस बनी फरिश्ता, पीसीआर वाहन से गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल
एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर पुलिस ने संभाली जिम्मेदारी
छत्तरपुर (पलामू) नौडीहा बाजार थाना पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला पूनम देवी को पीसीआर वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल छत्तरपुर पहुंचाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि महिला सुरक्षित है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
पलामू : छत्तरपुर पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बारा से मानवता और पुलिस की तत्परता की एक अनुकरणीय तस्वीर सामने आई है। जहाँ एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध न होने की स्थिति में स्थानीय पुलिस ने समय पर हस्तक्षेप कर एक गर्भवती महिला की जान बचाने और उसे अस्पताल पहुँचाने में सराहनीय भूमिका निभाई।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बारा निवासी पूनम देवी को बीते मंगलवार की रात अचानक तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उस समय एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। रात के समय कोई अन्य साधन न मिलने के कारण परिजन बेहद परेशान और असहाय स्थिति में थे।

चिकित्सकों की देखरेख में है महिला

स्थानीय लोगों ने की पुलिस की सराहना
सड़क और परिवहन की दिक्कतों के बीच नौडीहा पुलिस द्वारा दिखाई गई इस मुस्तैदी और मानवीय चेहरे की क्षेत्र में चौतरफा प्रशंसा हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि संकट के समय में पुलिस का यह कदम न केवल सराहनीय है, बल्कि यह आम जनता के बीच खाकी के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

