Koderma News: परिसदन में विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति की बड़ी बैठक

स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया-टीबी रोकथाम के निर्देश जारी

Koderma News: परिसदन में विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति की बड़ी बैठक
(परिसदन में समीक्षा बैठक)

कोडरमा परिसदन सभागार में विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में सभी जिलास्तरीय विभागों की व्यापक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न प्रभागों के राजस्व संग्रहण, वित्तीय प्रगति और अबुआ आवास जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए।

कोडरमा: विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति की बैठक परिसदन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति रामेश्वर उरांव ने की। बैठक में पथ निर्माण विभाग, जिला योजना कार्यालय, वन विभाग, परिवहन विभाग, समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खनन विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, लघु सिंचाई विभाग, उत्पाद विभाग, कृषि विभाग, राजस्व एवं निबंधन विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विकास विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के राजस्व संग्रहण एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। 

बैठक को संबोधित करते हुए सभापति रामेश्वर उरांव ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे राजस्व संग्रहण की समीक्षा करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की प्राप्ति हो रही है अथवा नहीं। उन्होंने सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में और अधिक प्रभावी प्रयास करने का निर्देश दिया। 

बैठक में सभापति के दौरा में पथ निर्माण विभाग, लघु सिंचाई विभाग, जल संसाधन विभाग, भवन प्रमंडल अंतर्गत संचालित योजनाओं के निर्माण कार्य की जानकारी लिये और सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभापति ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में मलेरिया एवं टीबी की रोकथाम के लिए कार्य जानकारी लिये, स्वास्थ्य विभाग में टीकाकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभापति ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अबुआ आवास योजना की जानकारी ली, बिरसा हरित ग्राम योजना की भी जानकारी लिये। पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए पंचायत सचिवालय की स्थिति की जानकारी ली। 

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा पाइपलाइन बिछाने की जानकारी लिये। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए बीज वितरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परिवहन विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहित किया जा रहा है। बैठक में समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा सरकार से प्राप्त आवंटन राशि के उपयोग, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा राजस्व संग्रहण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

बैठक के अंत में समिति ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में  वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी यस्मिता सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर समेत सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी यादव ने विस्थापित गांवों का किया दौरा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज
Koderma News: जिला जूडो चैंपियनशिप में आधुनिक पब्लिक स्कूल बना जूनियर ओवरऑल रनर-अप
Giridih News: पुलिस ने दबोचे पांच साइबर शातिर, एपीके फाइलों से करते थे ठगी
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बड़ी बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक औचक निरीक्षण
कोडरमा घाटी में बुलेट अनियंत्रित होकर पलटी, पटना का युवक गंभीर घायल
Koderma News: परिसदन में विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति की बड़ी बैठक
Koderma News: पुलिस और खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 160 किलो कीमती ब्लू स्टोन जब्त
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में छात्र परिषद् का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
Koderma News: वाराणसी राष्ट्रीय पंच सम्मेलन के लिए सतगावां के मुखिया उत्तम कुमार चयनित
पलामू में पुलिस बनी फरिश्ता, पीसीआर वाहन से गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल