Koderma News: पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी यादव ने विस्थापित गांवों का किया दौरा
एचओपी संजय कुमार और झामुमो अशोक सिंह रहे उपस्थित
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने डीवीसी केटीपीएस के प्रभावित गांवों का दौरा कर विस्थापितों की प्रदूषण, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सुनीं। उन्होंने डीवीसी प्रबंधन को सरकारी गाइडलाइन का पालन करने और ग्रामीणों के साथ तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए।
कोडरमा: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने गुरुवार को डीवीसी केटीपीएस प्लांट के विस्थापित प्रभावित गांवों डहुआटोल, गांधीनगर, करियावां, खेडोबर, का दौरा कर वहां के विस्थापित प्रभावित ग्रामीणों कि समस्याओं को सुना। गांधीनगर के ग्रामीणों ने बताया कि सरकार नियमानुसार एशपौंड निर्माण किसी भी आबादी वाले गांवों से एक से दो किलोमीटर दूरी पर होना चाहिए था। किंतु गांधी नगर से महज सौ मीटर पर ही एशपौंड का निर्माण किया गया है।
जिससे एशपौंड से उड़ने वाले राख (डस्ट) से हमलोगों का जीना मुहाल कर हो गया है। यही नहीं ओभर लोड ट्रक में एश की ढुलाई करने से गांधीनगर से लेकर पूरे सड़कों में डस्ट उड़ते जाने से पूरा क्षेत्र प्रदूषित हो जाता है और यह वाहन जिला मुख्यालय से होकर गुजरते हैं जहां बिना डर भय के वाहन चालक एश को बिना ढंके हीं एश का ढुलाई करते हैं। वहीं करियावां के ग्रामीणों ने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि हम सभी ग्रामीणों को आज तक प्लांट में रोजगार नहीं मिला है।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


