Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित
महापौर रमा खालको समारोह में विशिष्ट अतिथि रहीं
रांची के शौर्य भवन में आयोजित भव्य राजकीय समारोह में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित प्रभावी नशामुक्ति अभियान के लिए यह विधिक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में निषिद्ध मादक पदार्थ के दुरुपयोग के विरुद्ध संचालित जागरूकता अभियान का नोडल विभाग (राजनीति विज्ञान विभाग) के अध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। गुरुवार को रांची के शौर्य भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में डॉ मोइत्रा को यह सम्मान झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के कर कमल से प्राप्त हुआ है।
मौके पर रांची की महापौर रमा खालको, झारखंड सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह एवं कारा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वंदना ददेल, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ अजय कुमार सिंह, उच्च एवं तकनीक शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव डॉ राहुल पुरवार, खेल, कला-संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव मुकेश कुमार, दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त एवं रांची के उपायुक्त एवं अन्य की उपस्थिति में दिया गया है।


डॉ मोइत्रा ने 30 अप्रैल और 23 जून को प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन की पहल की थी। डॉ मोइत्रा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के पीछे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्रभूषण शर्मा की प्रेरणा और आशीर्वाद है। उन्होंने ही यह जिम्मेदारी दी थी। हर प्रकार का सहयोग भी उन्होंने दिया। नाम की अनुशंसा भी उन्होंने ही किया है। उन्होंने बताया कि नशाखोरी की समस्या से वह खुद बहुत विचलित रहते हैं। पहले से भी इस क्षेत्र में कार्य करने का मन बना चुके थे। अब जब झारखंड सरकार ने सम्मानित किया है तो और बढ़ चढ़कर इस क्षेत्र में अपना योगदान देंगे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

