खेत की जुताई में निकला शिवलिंग, 300 फीट दूर मंदिर से जुड़ा रहस्य; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शिवलिंग मिलने के बाद श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल
कोडरमा के सतगावां प्रखंड अंतर्गत घोड़सिमर धाम के समीप दुमदुमा गांव में किसान अजीत यादव के खेत से जुताई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग प्राप्त हुआ है। ग्रामीणों ने आस्था प्रकट करते हुए इसे घोड़सिमर धाम मंदिर में स्थापित कर दिया है और प्रशासन से इस ऐतिहासिक क्षेत्र के पुरातात्विक सर्वेक्षण की मांग की है।
कोडरमा: सतगांवा प्रखंड के घोड़सिमर धाम स्थित दुमदुमा गांव में एक बार फिर खेत की जुताई के दौरान शिवलिंग मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण अजीत यादव के खेत में हाल ही में हल चलाने के दौरान एक शिवलिंग निकला। खेत घोड़सिमर धाम मंदिर से लगभग 300 फीट की दूरी पर स्थित है।
शिवलिंग मिलने की सूचना क्षेत्र में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने श्रद्धा और आस्था के साथ शिवलिंग को घोड़सिमर धाम मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घोड़सिमर धाम के आसपास के क्षेत्रों में खेतों की जुताई या खुदाई के दौरान समय-समय पर शिवलिंग एवं अन्य प्राचीन प्रतिमाएं निकलती रहती हैं। ऐसी प्रतिमाओं को ग्रामीण मंदिर में सुरक्षित रख देते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


