Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राज्य कमेटी की हुई बैठक, लिया बड़ा संकल्प

झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून और स्वास्थ्य बीमा योजना को तुरंत लागू करने की मांग

Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राज्य कमेटी की हुई बैठक, लिया बड़ा संकल्प
(फ़ोटो)

कोडरमा के डोमचांच स्थित एचएमटी होटल में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की राज्य और जिला कमेटी की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार लाभ और महासचिव संजीव समीर की उपस्थिति में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने और संगठन विस्तार का संकल्प लिया गया।

कोडरमा: जिले के डोमचांच स्थित एचएमटी होटल में रविवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राज्य कमेटी की हुई बैठक में पत्रकार हित के लिए लगातार लड़ाई लड़ने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार लाभ जबकि संचालन राज्य महासचिव संजीव समीर ने किया। 

इस दौरान अध्यक्ष अभय कुमार लाभ ने पत्रकार हित और संगठन पर चर्चा की और कहा कि यूनियन सभी सदस्यों को कार्ड जारी कर रहा है, बीमा की भी योजना बनाई जा रही है। वहीं महासचिव संजीव समीर ने पत्रकार सुरक्षा कानून और स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने के लिए संघर्ष करने पर बल दिया। उन्होंने यूनियन की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने की बात कही। 

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद इस्लाम, कानूनी सलाहकार जगदीश सलूजा, प्रदेश सचिव मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाशीष झा, राष्ट्रीय पार्षद शौकत खान, इम्तियाज अहमद, नीतीश कुमार, प्रवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव, कोडरमा जिला अध्यक्ष कुमार रमेशम और सचिव अनिल कुमार सिंह ने पत्रकारिता में आ रही चुनौतियों पर अपनी बात रखी।  

इस दौरान अपने संबोधन में  प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद इस्लाम ने सदस्यों को एकजूट रहने संगठन के प्रति समर्पित रहने और कार्य करने का आह्वान किया। जेजेए कोडरमा के जिला अध्यछ कुमार रमेशम ने कहा की संगठन  के संस्थापक शाहनवाज हसन के नेतृत्व में संगठन द्वारा पत्रकार हितों यथा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किये जाने को लेकर सतत अभियान और आंदोलन चलाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं

बैठक में पहुंचे कई पत्रकारों ने समाचार संकलन, सोशल मीडिया, पत्रकारिता के खतरे समेत अन्य विषयों पर भी चर्चा की। वक्ताओं ने सबों से संगठित रहने पर बल दिया ताकि समस्याओं से मिलकर निबटा जा सके। इस दौरान होटल प्रबंधन की ओर से उपस्थित शकुंतला मेहता और रामकृष्ण मेहता का यूनियन ने आभार जताया। बैठक में अतिथियों और जेजेए राज्य कमिटी के सदस्यों को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला कमिटी के सभी सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: नगर निगम का बड़ा फैसला, पारा शिक्षकों को मिलेगा लंबित 4% वृद्धि का लाभ

Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राज्य कमेटी की हुई बैठक, लिया बड़ा संकल्प
(फ़ोटो)

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राज्य कमेटी की बैठक के पहले कोडरमा जिला कमेटी की बैठक होटल एचएमटी एम्पायर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुमार रमेशम और संचालन जिला सचिव अनिल सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव संजीव समीर, प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद इस्लाम और कानूनी सलाहकार जगदीश सलूजा विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस बैठक में कोडरमा में संगठन और पत्रकारों की समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में प्रेम भारती,  ओम प्रकाश सिंह संतोष सिंह विजय बरनवाल, विनय कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, कौशल पांडेय, प्रदीप कुमार, चंदन राउत, मिथिलेश रविदास, राजेंद्र बरनवाल, मुन्ना विश्वकर्मा, मुकेश कुमार सिन्हा, मनीष बरनवाल, सद्दाम अंसारी, रंजन सिंह, पिंटू पांडेय, संजय गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, सुधीर पांडेय, रोहित कुमार दुबे, राहुल कुमार, विनय शंकर वैद्य, निरंजन कुमार, कन्हैया कुमार, मुस्लिम खान, अरविंद कुमार सिन्हा, उपेंद्र पासवान, मुकेश गोस्वामी, जयकांत कुमार, इंद्रदेव यादव, राजेश यादव, विनोद कुमार, रवि छाबड़ा, विजय बरनवाल, वीरेंद्र कुमार, चंद्रशेखर जोशी, सुहानी कुमारी, राहुल सिंह, रितेश कुमार सिंह, सचिन कुमार, राजमणि पांडे, गौतम कर्ण, रामकुमार, विनोद बरनवाल, अमित कुमार, रामकृष्ण मेहता, रतन कुमार साव, गौतम कुमार, विजय कुमार मोदी, मंटू सोनी, दीपक कुमार, जाबाज शोएब, ओम प्रकाश, संतोष कुमार, नितिन मिश्रा समेत अन्य पत्रकार सदस्य मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित