साहिबगंज में मजदूर संघ की अहम बैठक, कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऐलान

4 जून से 21 जून तक विभिन्न प्रखंड और नगर समितियों का होगा पुनर्गठन

साहिबगंज में मजदूर संघ की अहम बैठक, कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऐलान
झारखंड मजदूर संघ की साहिबगंज बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

4 जून से 21 जून तक विभिन्न प्रखंड और नगर समितियों का होगा पुनर्गठन

साहिबगंज: शहर के मछुआ सोसाइटी परिसर में झारखंड मजदूर संघ (प्र.) जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार पियूष ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान तथा पूर्व में किए गए आंदोलनों की समीक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संगठनात्मक समीक्षा के दौरान केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने जिले के सदर प्रखंड, बोरियो, बरहरवा, पतना, राजमहल नगर, बरहरवा नगर एवं साहिबगंज नगर कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इन सभी इकाइयों का पुनर्गठन 4 जून से 21 जून तक किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए राजकुमार यादव ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक और प्रशिक्षित करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से 23 जून से कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे संगठन की नीतियों और मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा सके। बैठक में महिला संगठन को सशक्त बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी को झारखंड मजदूर संघ महिला जिला कमेटी, साहिबगंज के पुनर्गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में मोहम्मद इमाम विश्वास, सैयद अख्तर, मनोज मुर्मू, दुर्योधन साहा, सोनिया, पवीन रीता मुर्मू, जावेद अख्तर, मो. जियाउल हक, राकेश शर्मा, मुजफ्फर शेख, मो. अब्दुल्ला, सफीक अहमद सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने तथा मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज के ऋषव का राष्ट्रीय मंच पर चयन, विकसित भारत कार्यक्रम के लिए शिमला रवाना

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन
बदलते मौसम, पेयजल संकट और महंगाई पर बोले पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के उपाध्यक्ष बने युवा समाजसेवी हैदर गद्दी, शहर में खुशी की लहर
Sahebganj News: आत्मा सभागार में 'खेत बचाओ अभियान' पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित
Sahebganj News: NSUI ने कुलपति को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र, शैक्षणिक मुद्दों पर जताया विरोध
Sahebganj News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की कृषि व पशुपालन विभाग की समीक्षा, दिए कई निर्देश
Koderma News: जमीन विवाद का खूनी अंजाम, झोपड़ी से खींचकर युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका
Deoghar News: श्मशान घाट में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मची सनसनी
Koderma News: अधिवक्ता सूरज सिन्हा की माताजी की पुण्यतिथि पर निराश्रितों के बीच बंटी खाद्य सामग्री
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने क्यों और कैसे बदली रणनीति
Hazaribagh News: एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश