Sahebganj News: आत्मा सभागार में 'खेत बचाओ अभियान' पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित

1 जून से 30 जून 2026 तक चलेगा अभियान

Sahebganj News: आत्मा सभागार में 'खेत बचाओ अभियान' पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित
(खेत बचाओ अभियान गोष्ठी)

साहिबगंज के आत्मा सभागार में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को रासायनिक खादों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल, जैविक खेती अपनाने और सॉइल हेल्थ कार्ड के अनुसार खेती करने के लिए जागरूक किया।

साहिबगंज: कृषि विभाग और आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में आत्मा सभागार में 'खेत बचाओ अभियान' पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम का मकसद किसानों को उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग, प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण और सतत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था। गौरतलब है कि देशभर में 'खेत बचाओ अभियान' 1 जून से 30 जून 2026 तक चलाया जा रहा है। इसके तहत साहिबगंज जिले की सभी पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे।  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा प्रमोद एक्का ने कहा कि अभियान के तहत हरित खाद उत्पादन को बढ़ावा, उर्वरकों का संतुलित प्रयोग, प्राकृतिक खेती को अपनाने और किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड देने पर विशेष जोर रहेगा। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार किया जाएगा। पात्र किसानों के बीच मिनीकिट और बीज वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना और पीएम किसान सम्मान निधि से शत-प्रतिशत किसानों को जोड़ने का लक्ष्य है।

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक-सह-प्रधान डॉ. सुप्रिया सिंह ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता लगातार घट रही है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद और जैविक उर्वरकों का इस्तेमाल बढ़ाने की अपील की, ताकि जमीन की उत्पादकता लंबे समय तक बनी रहे।उप-परियोजना निदेशक, आत्मा ने किसानों को कम लागत में ज्यादा उत्पादन की आधुनिक तकनीकें बताईं। उन्होंने नियमित मिट्टी जांच कराने और मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दिए सुझावों के अनुसार ही उर्वरक इस्तेमाल करने की सलाह दी।

गोष्ठी के दूसरे सत्र में प्रश्नोत्तर कार्यक्रम हुआ। जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आए किसानों ने खेती-किसानी, फसलों की बीमारियों, उन्नत बीजों की उपलब्धता और अन्य समस्याएं रखीं। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और तकनीकी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में जिला मूल्यांकन पदाधिकारी अरुण कुमार भोक्ता, उप-परियोजना निदेशक आत्मा मंटू कुमार, सभी प्रखंडों के बीटीएम, एटीएम, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष किसान शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में 'गीली गर्मी' का आतंक, 40°C तापमान में 45°C जैसी तपिश से लोग बेहाल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा
Sahebganj News: थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंक, CSP एवं पेट्रोल पंपों का सुरक्षा ऑडिट
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का निर्देश, राजस्व शिविरों के आवेदनों का प्राथमिकता पर करें निष्पादन
गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के मामले में रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान 
पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन
बदलते मौसम, पेयजल संकट और महंगाई पर बोले पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के उपाध्यक्ष बने युवा समाजसेवी हैदर गद्दी, शहर में खुशी की लहर
Sahebganj News: आत्मा सभागार में 'खेत बचाओ अभियान' पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित
Sahebganj News: NSUI ने कुलपति को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र, शैक्षणिक मुद्दों पर जताया विरोध