Sahebganj News: NSUI ने कुलपति को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र, शैक्षणिक मुद्दों पर जताया विरोध

सेमेस्टर-1 और सेमेस्टर-4 के लंबित परिणाम तुरंत आएं

Sahebganj News: NSUI ने कुलपति को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र, शैक्षणिक मुद्दों पर जताया विरोध
(एनएसयूआई ने सौंपा मांग पत्र)

बरहरवा कॉलेज में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट की मौजूदगी और कॉलेज अध्यक्ष सोयेब अख्तर के नेतृत्व में छात्रों ने सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा है। इसमें छात्रों ने नामांकन प्रक्रिया शुरू करने, परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने, सिलेबस में कटौती करने और लंबित रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग की है।

बरहरवा: महाविद्यालय में सोमवार को NSUI जिला अध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट की मौजूदगी और कॉलेज अध्यक्ष सोयेब अख्तर के नेतृत्व में छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य के माध्यम से सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में नामांकन, परीक्षा फॉर्म, परीक्षा तिथि और लंबित रिजल्ट को लेकर छात्रों की परेशानियां रखी गईं।

छात्रों द्वारा प्रभारी प्राचार्य को सौंपे गए चार प्रमुख मांगों में, यूजी सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए, ताकि विद्यार्थियों को समय पर दाखिला मिल सके। यूजी सेमेस्टर-6 सत्र 2022-26 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बिना विलंब शुल्क के बढ़ाई जाए। छात्र नेताओं ने कहा कि पांच दिन में सभी छात्रों के लिए फॉर्म भरना संभव नहीं है।

यूजी सेमेस्टर-6 की परीक्षा 24 जून 2026 से प्रस्तावित है। इतने कम समय में पूरा सिलेबस तैयार करना मुश्किल है। इससे छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है। इसीलिए पाठ्यक्रम में कटौती या वैकल्पिक सुविधा दी जाए। यूजी सेमेस्टर-1 सत्र 2025-29 और यूजी सेमेस्टर-4 सत्र 2023-27 के परीक्षा परिणाम जल्द जारी किए जाएं। रिजल्ट में लगातार देरी से शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो रहा है। 

कॉलेज अध्यक्ष सोयेब अख्तर ने कहा कि परीक्षा परिणाम जारी करने में हो रही देरी विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। निर्धारित समय सीमा में रिजल्ट नहीं आते। छात्रों को मांगों के लिए बार-बार आंदोलन करना पड़ता है, तब विश्वविद्यालय प्रशासन जागता है। उन्होंने कहा कि बरहरवा और संथाल परगना के ज्यादातर छात्र ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। ऐसे में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सिर्फ पांच दिन का समय देना व्यावहारिक नहीं है। परीक्षा की तैयारी के लिए 22 दिन का समय भी छात्रों पर अतिरिक्त मानसिक दबाव डाल रहा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की बैठक, प्रखंड और नगर कमेटी का हुआ पुनर्गठन

NSUI ने कुलपति से मांगों पर तुरंत कार्रवाई की अपील की। साथ ही संथाल परगना के जनप्रतिनिधियों से भी छात्रों की शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने का आग्रह किया। मौके पर नगर अध्यक्ष सत्यम यादव, NSUI सदस्य जसीम अख्तर, शिवम भगत, रेबल इस्लाम, मो. मुसलेद्दीन, आशु साह, अक्षय भगत, सूरज ठाकुर, रौशन कुमार समेत अन्य छात्र उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा
Sahebganj News: थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंक, CSP एवं पेट्रोल पंपों का सुरक्षा ऑडिट
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का निर्देश, राजस्व शिविरों के आवेदनों का प्राथमिकता पर करें निष्पादन
गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के मामले में रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान 
पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन
बदलते मौसम, पेयजल संकट और महंगाई पर बोले पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के उपाध्यक्ष बने युवा समाजसेवी हैदर गद्दी, शहर में खुशी की लहर
Sahebganj News: आत्मा सभागार में 'खेत बचाओ अभियान' पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित