साहिबगंज में सभी बूथों पर चिपकी ‘अन-मैप्ड’ मतदाता सूची, तुरंत करें नाम जांच

आगामी चुनाव को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए जारी की गई सूची

साहिबगंज में सभी बूथों पर चिपकी ‘अन-मैप्ड’ मतदाता सूची, तुरंत करें नाम जांच
साहिबगंज के मतदान केंद्र पर ‘अन-मैप्ड मतदाता सूची’

साहिबगंज जिले में आगामी चुनाव को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर ‘अन-मैप्ड मतदाताओं’ की सूची प्रकाशित कर दी है।

साहिबगंज: आगामी चुनाव को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन एक्शन में आ गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 'अन-मैप्ड मतदाताओं' की सूची प्रकाशित कर दी गई है। ये उन मतदाताओं की सूची है जिनका नाम, पता या बूथ मैपिंग में कोई गड़बड़ी हो सकती है। अब 2 हफ्ते तक ये लिस्ट हर बूथ पर चिपकी रहेगी ताकि लोग खुद चेक कर सकें।

 सूची प्रकाशन के तीसरे दिन सोमवार को बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे। लोगों ने लिस्ट में अपना नाम, उम्र, पता चेक किया और बीएलओ से जानकारी ली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि सत्यापन का काम पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और तय समय में पूरा हो। जिले का कोई भी पात्र मतदाता वोट देने से वंचित नहीं रहना चाहिए।

 प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस मौके का फायदा उठाएं। लिस्ट में अपना नाम और डिटेल देखें। नाम-उम्र या पते में गलती है तो सुधार के लिए फॉर्म भरें। अगर आप शिफ्ट हो गए हैं और बूथ बदलवाना है तो आवेदन दें। 18 साल पूरे कर चुके हैं या नाम छूट गया है तो नया नाम जुड़वाएं। इनमें से कोई भी काम कराने के लिए अपने बूथ लेवल ऑफिसर से मिलें या जिला निर्वाचन कार्यालय, साहिबगंज में संपर्क करें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता
Hazaribagh News: भीषण गर्मी से राहत, बरही में एसडीओ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था
Giridih News: जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरा समाज, एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
रांची में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल कार्यशाला का आयोजन, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन
Bokaro News: डीसी ने जियाडा क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला, औद्योगिक विकास पर जोर
डीसी के निर्देश पर शहर से गांव तक खुले प्याऊ केंद्र, चौक-चौराहों पर मिल रहा ठंडा पानी
ट्विशा मौत मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SG बोले- जांच में बाधा बन रहीं सास गिरिबाला
खूनी वारदात से कांपा लोहरदगा: पिता और पत्नी की हत्या के बाद बेटी पर भी जानलेवा हमला
साहिबगंज में सभी बूथों पर चिपकी ‘अन-मैप्ड’ मतदाता सूची, तुरंत करें नाम जांच
बरहरवा स्टेशन के पार्किंग एरिया में महीनों से 'मौत का गड्ढा', यात्री-जानवर गिरने का खतरा; रेलवे बेखबर
गंगा दशहरा पर साहिबगंज में दिखेगा बनारस जैसा नजारा, काशी के 71 पुरोहित करेंगे मां गंगा की महाआरती
आखिर क्यों बदले गए तीन जिलों के उपायुक्त?