Bokaro News: डीसी ने जियाडा क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला, औद्योगिक विकास पर जोर
निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने की रणनीति पर चर्चा
बोकारो में सोमवार को एक प्रशासनिक बदलाव के तहत उपायुक्त अजय नाथ झा ने झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा), बोकारो प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जियाडा कार्यालय में अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की।
निर्मल महाराज
बोकारो: सोमवार को उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा ने झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा), बोकारो प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जियाडा कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की।
क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बेहतर आधारभूत संरचना एवं निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं के समाधान तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
