खूनी वारदात से कांपा लोहरदगा: पिता और पत्नी की हत्या के बाद बेटी पर भी जानलेवा हमला

भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली गांव में हुई दर्दनाक घटना

खूनी वारदात से कांपा लोहरदगा: पिता और पत्नी की हत्या के बाद बेटी पर भी जानलेवा हमला
लोहरदगा में पारिवारिक विवाद में दोहरी हत्या से सनसनी

लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित सेंगरा टोली गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपित संदीप उरांव ने कुदाल से हमला कर अपने पिता सुरेंद्र उरांव और पत्नी सुजीता उरांव की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने अपनी तीन वर्षीय बेटी रियांशी पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

लोहरदगा: लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित सेंगरा टोली गांव में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद में एक सनकी बेटे ने अपने ही पिता और पत्नी की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी, जबकि अपनी तीन वर्षीय मासूम बेटी पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपित संदीप उरांव (35) ने घर में रखी कुदाल से अपने पिता सुरेंद्र उरांव (60) और पत्नी सुजीता उरांव (27) पर हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

वारदात के दौरान आरोपित ने अपनी तीन साल की बेटी रियांशी पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ बच्ची को अपनी गोद में उठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज के ऋषव का राष्ट्रीय मंच पर चयन, विकसित भारत कार्यक्रम के लिए शिमला रवाना

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बीमा क्लेम के नाम पर रिश्वतखोरी! 77 हजार रुपये लेते SBI मैनेजर को CBI ने रंगे हाथ दबोचा

इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां