गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई

गुपचुप, पानीपुरी, चाट और छोला बेचने वालों की हुई जांच

गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई
गिरिडीह में खाद्य दुकानों की जांच करती टीम

गिरिडीह में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों और बिना लाइसेंस संचालित दुकानों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। 32 दुकानों और ठेला-खोमचा संचालकों की जांच में 7 जगहों पर खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की गई।

गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच की गई तथा सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाकर गुपचुप, पानीपुरी, चाट, छोला एवं अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों का निरीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान कुल 32 दुकानों एवं ठेला-खोमचा संचालकों की जांच की गई, जिनमें 7 दुकानों पर खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था, उपयोग किए जा रहे पानी की गुणवत्ता तथा खाद्य सामग्री के निर्माण एवं बिक्री प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया। कई स्थानों पर खाद्य सामग्री खुले में रखी हुई मिली, जबकि कुछ दुकानदारों के पास आवश्यक फूड लाइसेंस एवं स्वच्छता संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. राजा कुमार ने सभी दुकानदारों एवं ठेला-खोमचा संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अनिवार्य रूप से फूड लाइसेंस प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित दुकानदार एक सप्ताह के अंदर अपना फूड लाइसेंस बनवाना सुनिश्चित करें, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Giridih News: पंचायती राज की समीक्षा: डीडीसी ने 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

इसके साथ ही दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, स्वच्छ पानी का उपयोग करने तथा खाद्य सामग्री को ढंककर रखने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें: कैलिफोर्निया में लहराया गिरिडीह का परचम, विश्व की 17वीं रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटी से पास हुए अभिनव

अभियान के दौरान आम नागरिकों को भी जागरूक किया गया। विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे केवल स्वच्छ एवं प्रमाणित स्थानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या अस्वच्छता की शिकायत संबंधित विभाग को दें।

विभाग ने बताया कि गर्मी के मौसम में खुले खाद्य पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

इस विशेष जांच अभियान में राज्य स्तरीय टीम ने भी सक्रिय सहयोग किया। अधिकारियों ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जिला प्रशासन आम लोगों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अस्वच्छ खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाएगा।

जांच टीम में प्रयोगशाला के तीन फूड एनालिस्ट शुभम, उदय और रोहित तथा फूड सेफ्टी ऑफिस गिरिडीह के मो. वसीम, मनीष, राहुल, शुभम, अभिषेक और अमित शामिल रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के कड़े तेवर, कार्रवाई के निर्देश
Dhanbad News: डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग
Dhanbad News: पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर
Dhanbad News: क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए 70 हजार रुपये, फ्लिपकार्ट से की ऑनलाइन खरीदारी
Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: सीता सोरेन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कड़े तेवर: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
Giridih News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंका पुतला
Giridih News: पीवीटीजी समुदायों के लिए महाअभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ