बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: सीता सोरेन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: सीता सोरेन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
(फ़ोटो)

दुमका लोकसभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन और जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिले में व्याप्त गंभीर बिजली एवं पेयजल संकट को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जहां मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की कमी और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सीता सोरेन ने अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी जताई।

दुमका: भारतीय जनता पार्टी दुमका के जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल दुमका उपायुक्त से मिला। इस दौरान दुमका लोकसभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने दुमका जिले में व्याप्त बिजली एवं पेयजल संकट को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि पिछले कई सप्ताह से दुमका जिले में बिजली आपूर्ति अत्यंत अनियमित हो गई है। लगातार बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। बिजली नहीं रहने से पानी सप्लाई की मोटरें नहीं चल पा रही हैं,जिससे जिले के कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं तथा मजबूर होकर दूषित पानी का उपयोग कर रहे हैं।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि बिजली और पानी की समस्या के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, बुजुर्गों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा आम लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय बिजली विभाग एवं पेयजल विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। भाजपा ने उपायुक्त से पूरे मामले की जांच कर दुमका जिले में सुचारू बिजली आपूर्ति एवं नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की ताकि आम जनता को इस भीषण संकट से राहत मिल सके।

उपायुक्त से मुलाकात के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचा जहां सीता सोरेन ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था,साफ-सफाई की बदहाल स्थिति,मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की कमी एवं स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन धरातल पर मरीज मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान हैं। अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है,जो अत्यंत चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें: Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिकारीपाड़ा के मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में शीघ्र सुधार करने का निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल, जिला महामंत्री बिमल मरांडी, मृणाल मिश्रा, बबलू मंडल, गायत्री जायसवाल, सोनी हेंब्रम, धर्मेन्द्र सिंह, नवल किस्कू, पंकज वर्मा, श्रीधर दास, दिनेश सिंह, दीप्तांशु कोचगवे, मिथिलेश झा, नीतू झा, किशोरेंद्र दास, ओम केसरी, रामकृष्ण हेंब्रम,प्रेम कुमार साह मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें: Dumka News: भक्ति का महासंगम, 501 कलशों के साथ पेटसार में श्रीमद भागवत नवाह यज्ञ का भव्य शुभारंभ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के कड़े तेवर, कार्रवाई के निर्देश
Dhanbad News: डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग
Dhanbad News: पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर
Dhanbad News: क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए 70 हजार रुपये, फ्लिपकार्ट से की ऑनलाइन खरीदारी
Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: सीता सोरेन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कड़े तेवर: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
Giridih News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंका पुतला
Giridih News: पीवीटीजी समुदायों के लिए महाअभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ