Dhanbad News: पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर

सचिव अनीता अग्रवाल ने जताई नियमित जांच

Dhanbad News: पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर
(फ़ोटो)

धनबाद में नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित विशेष दिव्यांग स्कूल “पहला कदम” में सोमवार को ग्रीष्म ऋतु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी सदस्य डॉ. अलका सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में दिव्यांग बच्चों की सेहत जांची गई और उन्हें तथा उनके अभिभावकों को डिहाइड्रेशन, लू व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

धनबादः नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित विशेष दिव्यांग स्कूल “पहला कदम” में सोमवार को ग्रीष्म ऋतु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल के दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें गर्मी से बचाव एवं बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीएचसी सदस्य डॉ. अलका सिंह ने किया।

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शिविर में बच्चों की विशेष चिकित्सकीय जांच की गई। इस दौरान डिहाइड्रेशन, लू, वायरल संक्रमण, त्वचा संबंधी समस्याएं, कमजोरी तथा अन्य मौसमी बीमारियों की पहचान कर आवश्यक परामर्श दिया गया। डॉ. अलका सिंह ने बच्चों और अभिभावकों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लेने, स्वच्छता बनाए रखने तथा तेज धूप से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है।

स्कूल की सचिव अनीता अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच आवश्यक है। वहीं स्कूल सुपरवाइजर कौशल अग्रवाल ने कहा कि संस्था बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देती है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर बच्चों के समग्र विकास और स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के कड़े तेवर, कार्रवाई के निर्देश
Dhanbad News: डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग
Dhanbad News: पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर
Dhanbad News: क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए 70 हजार रुपये, फ्लिपकार्ट से की ऑनलाइन खरीदारी
Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: सीता सोरेन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कड़े तेवर: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
Giridih News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंका पुतला
Giridih News: पीवीटीजी समुदायों के लिए महाअभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ