Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और यातायात की समीक्षा

Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
(फ़ोटो)

पलामू के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता और एसपी कपिल चौधरी की उपस्थिति में मेदिनीनगर समाहरणालय में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अप्रैल माह में हुए 44 सड़क हादसों और उनमें हुई 34 मौतों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ ब्रेथ एनलाइजर के साथ सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

मेदिनीनगर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अप्रैल माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जानकारी दी गई कि अप्रैल माह में जिले में कुल 44 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 34 लोगों की मृत्यु तथा 36 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

उपायुक्त ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों के विरुद्ध नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए ब्रेथ एनलाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में बताया गया कि अप्रैल माह में 629 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 566 वाहनों से 18 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामले में 369 चालकों पर कार्रवाई की गई, जबकि 267 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए।

यह भी पढ़ें: Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। वहीं सिविल सर्जन को गुड सेमेरिटन से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में चतरा सांसद प्रतिनिधि ने पांकी एवं लेस्लीगंज क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया। बैठक में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी सहित सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के कड़े तेवर, कार्रवाई के निर्देश
Dhanbad News: डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग
Dhanbad News: पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर
Dhanbad News: क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए 70 हजार रुपये, फ्लिपकार्ट से की ऑनलाइन खरीदारी
Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: सीता सोरेन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कड़े तेवर: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
Giridih News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंका पुतला
Giridih News: पीवीटीजी समुदायों के लिए महाअभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ