Sahebganj News: दिव्यांशु सुमन ने आईआईटी मुंबई से बीटेक कर बढ़ाया मान

कठिन परिश्रम से हासिल की राष्ट्रीय स्तर पर सफलता

Sahebganj News: दिव्यांशु सुमन ने आईआईटी मुंबई से बीटेक कर बढ़ाया मान
दिव्यांशु सुमन ने आईआईटी मुंबई से बीटेक किया

साहिबगंज के बोरियो निवासी दिव्यांशु सुमन ने आईआईटी मुंबई से बीटेक की डिग्री हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने जेईई एडवांस्ड में 956वीं रैंक प्राप्त कर संस्थान में प्रवेश पाया था। रुद्रपुर से प्रारंभिक शिक्षा और कोटा में तैयारी के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की।

साहिबगंज: बोरियो बाजार निवासी दिव्यांशु सुमन ने आईआईटी मुंबई से बीटेक की डिग्री हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे बोरियो प्रखंड में खुशी की लहर है। दिव्यांशु को डिग्री आईआईटी मुंबई के निदेशक द्वारा प्रदान की गई।

दिव्यांशु सुमन ने जेईई एडवांस्ड में 956वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर आईआईटी मुंबई में दाखिला लिया था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड के रुद्रपुर से पूरी की। इसके बाद कोटा में रहकर कड़ी मेहनत और कोचिंग के दम पर आईआईटी मुंबई में चयन पाया।

दिव्यांशु के पिता मधुसूदन सुमन वर्तमान में बैंक ऑफ बड़ौदा, दिल्ली में पदस्थापित हैं। वे मूल रूप से झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत बोरियो प्रखंड के निवासी हैं। पुत्र की कामयाबी पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बीटेक की डिग्री पूरी होने के बाद दिव्यांशु को एक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी से प्लेसमेंट का ऑफर भी मिला है। इससे परिवार में दोहरी खुशी का माहौल है। दिव्यांशु की इस उपलब्धि पर बोरियो प्रखंड के लोगों ने भी हर्ष व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Read More.. Sahebganj News: आंधी-बारिश का कहर: बिजली के तारों पर गिरा नीम का पेड़, आपूर्ति ठप

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट