श्री श्री विश्वविद्यालय में BIMSTEC युवा कार्यक्रम का भव्य समापन

श्री श्री विश्वविद्यालय में BIMSTEC युवा कार्यक्रम का भव्य समापन
बिम्सटेक युवा कार्यक्रम का सफल समापन

कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आयोजित BIMSTEC युवा नेतृत्व कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। छह देशों के युवा प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नवाचार, संस्कृति और वैश्विक सहयोग पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में एआई, सतत विकास, उद्यमिता और नेतृत्व पर गहन चर्चा हुई।

कटक: ओड़िशा के कटकस्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आयोजित द्विदिवसीय बिम्सटेक युवा नेतृत्व आदान-प्रदान कार्यक्रम 30 अप्रैल 2026 को उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बिम्सटेक सदस्य देशों- बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के युवा प्रतिनिधियों ने भाग लेकर इसे एक जीवंत अंतरराष्ट्रीय संवाद का स्वरूप प्रदान किया। यह आयोजन विचारों, नवाचार और सांस्कृतिक विरासत के आदान-प्रदान का सशक्त मंच बना, जिसने क्षेत्रीय सहयोग और युवा सहभागिता को नई ऊर्जा दी। कार्यक्रम की शुरुआत “नवोन्मेष प्रदर्शनी” से हुई, जिसमें विश्वविद्यालय की बहुआयामी क्षमताओं, नवाचार प्रयासों और सांस्कृतिक समृद्धि का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।

प्रतिनिधियों ने एसडीजी पवेलियन (सस्टेनेबिलिटी शोकेस), कृषि एवं प्राकृतिक उत्पाद क्षेत्र, कला एवं संस्कृति गैलरी, छात्र उपलब्धि कोना, स्टार्टअप एवं नवाचार केंद्र, वास्तुकला एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी तथा आयुर्वेद एवं वेलनेस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इन प्रदर्शनों ने पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक शोध के संतुलित समन्वय को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उद्घाटन सत्र में कर्मयोग निदेशक श्री जय चंद्रन ने जिज्ञासा, विस्मय और प्रश्न करने की भावना को नेतृत्व विकास का आधार बताया। विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्षा प्रो. रजिता कुलकर्णी ने “ओडिशा का श्रेष्ठ विश्व तक और विश्व का श्रेष्ठ ओडिशा तक” की परिकल्पना को रेखांकित करते हुए प्रतिभागियों को विविध अनुभवों से सीखने और समाज के प्रति उत्तरदायी नेतृत्व विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्मिक निदेशक स्वामी सत्यचैतन्य ने नवाचार, उद्यमिता, कौशल विकास और बहुसांस्कृतिक सहयोग को वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के महत्वपूर्ण आधार के रूप में प्रस्तुत किया।

दूसरे दिन “एआई के युग में नेतृत्व: विचारों से संस्थानों तक” विषय पर एक विचारोत्तेजक सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में प्रो. रजिता कुलकर्णी ने अपने विचार साझा किए और डॉ. भारत दाश ने संचालन किया। चर्चा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, भू-राजनीति, राष्ट्र-निर्माण और शिक्षा नेतृत्व की बदलती भूमिका पर सार्थक विमर्श हुआ। डॉ. दाश ने पूर्वी ज्ञान प्रणाली संकाय का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों पर भी प्रकाश डाला। डॉ. सत्यजीत आर्य ने “सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में विश्वविद्यालय की पहल और प्रभाव” विषय पर प्रस्तुति दी, जबकि काम्या मिश्रा ने नवाचार और उद्यमिता में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। “प्रभाव की कहानियाँ: युवा उद्यमी और परिवर्तनकर्ता” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में अभिनाश साहू, डॉ. बिश्वरंजन प्रधान और सुश्री निशिता बलियारसिंह ने अपने अनुभव साझा किए।

इस सत्र का संचालन भगवती प्रसाद पटनायक ने किया। कार्यक्रम के दौरान बिम्सटेक प्रतिनिधियों ने पेटेंट धारकों, शोधार्थियों, लेखकों और नवोन्मेषकों के साथ संवाद स्थापित किया, जिससे विचारों का आदान-प्रदान और सहयोग की संभावनाएँ और सशक्त हुईं। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. (डॉ.) केशरी सिंह, ज्योति रंजन गडनायक, डॉ. बुलबुल बॉबलिना, डॉ. नेहा, अक्षत शुभम, डॉ. ऋचा बघेल, सौरभ बावेजा, आस्था श्रीवास्तव, बिश्वप्रकाश परिड़ा, कौशिक कपूरिया, नवीन कुमार एवं अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में, विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्षा प्रो. रजिता कुलकर्णी, कुलपति प्रो. (डॉ.) तेजप्रताप और कार्मिक निदेशक स्वामी सत्यचैतन्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आयोजकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read More.. 108 सीटें, फिर भी सत्ता दूर! तमिलनाडु में TVK सबसे बड़ी पार्टी, अब विजय के सामने क्या विकल्प?

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट