बंगाल में बदल गया खेल, अब CM की कुर्सी किसे? रेस में कौन सबसे आगे!

बंगाल में बदल गया खेल, अब CM की कुर्सी किसे?  रेस में कौन सबसे आगे!
2026 में बंगाल का मुख्यमंत्री कौन होगा?

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के रुझानों में भाजपा बढ़त बना चुकी है, अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

Who will Bengal Chief Minister in 2026: पश्चिम बंगाल में इस बार राजनीतिक इतिहास करवट ले रहा है। सोमवार, 4 मई को विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। संकेत साफ हैं, बंगाल में इस बार सत्ता का रंग बदलने वाला है।

23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद आज सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों पर मतगणना चल रही है और लगभग सभी सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं।

ताजा रुझानों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी करीब 190 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो बहुमत के आंकड़े से काफी ऊपर है। वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 100 से भी कम सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इन रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी TMC को इस बार सत्ता से बाहर होना पड़ सकता है।

बंगाल की जनता ने इस बार 'दीदी' के साथ बड़ा उलटफेर कर दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है, पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? भाजपा की जीत तय होने के साथ ही CM पद की दौड़ भी शुरू हो गई है। आखिर किस नेता के सिर पर सजेगा सत्ता का ताज, यही सवाल अभी हर किसी की जुबान पर है।

पश्चिम बंगाल का अगला CM कौन? तीन सबसे प्रबल दावेदार

मौजूदा रुझानों को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अब इन आंकड़ों में कोई बड़ा उलटफेर होने की संभावना नहीं है। अधिकतम 10 से 20 सीटों का फेरबदल हो सकता है, लेकिन समग्र तस्वीर यही है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है। ऐसे में अब सबसे अहम सवाल यह है कि बंगाल की धरती पर भाजपा का पहला मुख्यमंत्री कौन होगा?

इस सवाल का आधिकारिक जवाब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह या प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ही दे सकते हैं। लेकिन फिलहाल जनता और सियासी हलकों में तीन नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. 

1. सुवेंदु अधिकारी: सबसे प्रबल दावेदार

सुवेंदु अधिकारी एक समय ममता बनर्जी के सबसे विश्वस्त सहयोगियों में गिने जाते थे और TMC के शीर्ष नेताओं में उनकी पहचान थी। लेकिन बाद में उन्होंने दीदी से खुलकर विद्रोह किया और भाजपा का दामन थाम लिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाते हुए वे ममता बनर्जी के सबसे मुखर और कड़े विरोधी बनकर उभरे।

2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम सीट पर स्वयं ममता बनर्जी को पराजित कर अपना राजनीतिक कद काफी ऊंचा कर लिया था। इस बार वे दो सीटों — नंदीग्राम और भवानीपुर — से चुनावी मैदान में हैं, जहां उन्होंने TMC को सीधी चुनौती दी है। अपने जुझारू तेवर, जमीनी पकड़ और ममता विरोधी छवि के दम पर सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे नजर आते हैं।


2. समिक भट्टाचार्य: संगठन की ताकत के बल पर दावेदार

मुख्यमंत्री पद की इस दौड़ में समिक भट्टाचार्य की दावेदारी भी कम नहीं आंकी जा सकती। भाजपा ने जुलाई 2025 में उन्हें पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी और 2026 का यह विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी ने लड़ा। ऐसे में यदि भाजपा इस चुनाव में बड़ी जीत हासिल करती है, तो उसका सेहरा काफी हद तक समिक भट्टाचार्य के सिर बंधेगा। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी को जीत दिलाने का यह श्रेय उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा सकता है।


3. दिलीप घोष: संघ की पृष्ठभूमि से मजबूत दावा

तीसरे प्रमुख दावेदार हैं दिलीप घोष, जिनकी जड़ें RSS में गहरी हैं। वे संघ के प्रचारक रहे हैं और उसी माध्यम से भाजपा की राजनीति में सक्रिय हुए। इससे पहले वे पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीते कई वर्षों में बंगाल में भाजपा को संगठनात्मक रूप से खड़ा करने और विस्तार देने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। पार्टी उनकी वर्षों की मेहनत और निष्ठा को पुरस्कृत करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री का पद दे सकती है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन
Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश
Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम
Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम