नई नवेली दुल्हन ने अगले ही दिन दिया बच्चे को जन्म, परिवार के पैरों तले खिसकी जमीन
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 24 घंटे के भीतर दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दे दिया. इस अप्रत्याशित घटना ने दोनों परिवारों को सकते में डाल दिया और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई.
जानकारी के अनुसार, दनकौर निवासी एक युवक की शादी बुलंदशहर की युवती के साथ पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से संपन्न हुई थी. शादी के बाद दुल्हन खुशी-खुशी ससुराल पहुंची, लेकिन अगले ही दिन शाम को उसे अचानक तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी. परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत उसे पास के अस्पताल ले जाया गया.

घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच तीखी बहस हुई और मामला पुलिस तक पहुंच गया. अंततः बातचीत के बाद दुल्हन और नवजात बच्ची को उसके मायके भेज दिया गया. यह मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
