अमृतसर में पाकिस्तान लिंक ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 तस्कर गिरफ्तार

7.050 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप जब्त

अमृतसर में पाकिस्तान लिंक ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर में पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े ड्रग्स तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 7.050 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी

चंडीगढ़:  पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हो रही हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 7.050 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 करोड़ बताई जा रही है।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किये गए तस्कर पाकिस्तानी तस्कर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर पंजाब में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। यह नेटवर्क सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी कर युवाओं को निशाना बना रहा था, जिससे नशे की समस्या और गहराती जा रही थी।

इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर थाना छेहरटा और थाना कैंटोनमेंट में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुई हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है, ताकि इसके आगे और पीछे जुड़े सभी कडिय़ों का पता लगाया जा सके।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Ramgarh News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा कार्यकर्ता एकजुट, गोला में हुई बड़ी बैठक Ramgarh News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा कार्यकर्ता एकजुट, गोला में हुई बड़ी बैठक
BIT मेसरा में IDE बूटकैंप का दूसरा दिन, स्टार्टअप रणनीति और इनोवेशन पर खास फोकस
Ramgarh News: जेएसएलपीएस की पहल: पोषण पखवाड़ा में ग्रामीणों को संतुलित आहार का संदेश
Ramgarh News: NTT कोर्स में नामांकन का सुनहरा मौका, झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी ने खोले दरवाजे
Hazaribagh News: एक मां, एक मासूम और 38 घंटे का रहस्य… आखिर थाने में क्या हुआ?
Sahebganj news: जिंदगी से क्यों हार गया युवक? घटना के पीछे छिपा दर्द
Bhagalpur News: 47 बिहार NCC कैंप का भव्य समापन, कैडेट्स में दिखा जोश और देशभक्ति
एक टैंकर में कितना होता है Crude Oil? भारत में इससे कितने घंटे चलता है इंतजाम, जानकर चौंक जाएंगे आप
Sahebganj News: डीसी का जनता दरबार, समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन
Koderma News: एनसीसी कैंप का सातवां दिन जोश से भरपूर, कैडेट्स को मिला खास प्रशिक्षण
अमृतसर में पाकिस्तान लिंक ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 तस्कर गिरफ्तार
झारखंड में अचानक बढ़ी भीषण गर्मी की असली वजह क्या है, समझिए आसान भाषा में