Sahebganj news: जिंदगी से क्यों हार गया युवक? घटना के पीछे छिपा दर्द
डुमरी गांव की घटना, सुबह घर में अकेला था युवक
by: Anshika Ambasta
On
साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भागवत मंडल के रूप में हुई है।
साहिबगंज: राजमहल थाना क्षेत्र के कन्हैयास्थान स्थित डुमरी गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय भागवत मंडल, पिता विनोद मंडल के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह उसके घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था, इसी दौरान भागवत फांसी के फंदे पर लटक गए और अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी हसनेन अंसारी ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Edited By: Anshika Ambasta
Tags: साहिबगंज समाचार (Sahibganj News) झारखंड न्यूज़ (Jharkhand News) पुलिस जांच (Police Investigation) आत्महत्या मामला (Suicide Case) युवक की मौत (Youth Death) मानसिक तनाव (Mental Stress) राजमहल थाना (Rajmahal Police Station) फांसी लगाकर आत्महत्या (Hanging Suicide) ग्रामीण घटना (Village Incident) पारिवारिक विवाद (Family Issue)
