Sahebganj News: डीसी का जनता दरबार, समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं

Sahebganj News: डीसी का जनता दरबार, समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन
साहिबगंज में जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते उपायुक्त दीपक कुमार दुबे।

साहिबगंज में उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जनता दरबार का आयोजन कर जिले के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं।

साहिबगंज: अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त दीपक कुमार दुबे जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात कर उनके समस्याओं से अवगत हुए। इसके साथ ही उपायुक्त द्वारा उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं गईं एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इसके साथ ही जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आए, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करें।

साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो सके। ज्ञात हो कि हर सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता था, जिसे अब साप्ताहिक कर दिया गया है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Ramgarh News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा कार्यकर्ता एकजुट, गोला में हुई बड़ी बैठक Ramgarh News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा कार्यकर्ता एकजुट, गोला में हुई बड़ी बैठक
BIT मेसरा में IDE बूटकैंप का दूसरा दिन, स्टार्टअप रणनीति और इनोवेशन पर खास फोकस
Ramgarh News: जेएसएलपीएस की पहल: पोषण पखवाड़ा में ग्रामीणों को संतुलित आहार का संदेश
Ramgarh News: NTT कोर्स में नामांकन का सुनहरा मौका, झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी ने खोले दरवाजे
Hazaribagh News: एक मां, एक मासूम और 38 घंटे का रहस्य… आखिर थाने में क्या हुआ?
Sahebganj news: जिंदगी से क्यों हार गया युवक? घटना के पीछे छिपा दर्द
Bhagalpur News: 47 बिहार NCC कैंप का भव्य समापन, कैडेट्स में दिखा जोश और देशभक्ति
एक टैंकर में कितना होता है Crude Oil? भारत में इससे कितने घंटे चलता है इंतजाम, जानकर चौंक जाएंगे आप
Sahebganj News: डीसी का जनता दरबार, समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन
Koderma News: एनसीसी कैंप का सातवां दिन जोश से भरपूर, कैडेट्स को मिला खास प्रशिक्षण
अमृतसर में पाकिस्तान लिंक ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 तस्कर गिरफ्तार
झारखंड में अचानक बढ़ी भीषण गर्मी की असली वजह क्या है, समझिए आसान भाषा में