Ranchi News: प्रीति ज्वेलर्स में हथियारों के बल पर लूटपाट, अपराधी फरार

जगह-जगह नाकेबंदी कर चल रहा चेकिंग अभियान

Ranchi News: प्रीति ज्वेलर्स में हथियारों के बल पर लूटपाट, अपराधी फरार
(फोटो)

रांची के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स में मंगलवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने हथियारों के बल पर लूटपाट की। अपराधी दुकान से एक किलो चांदी, 20 हजार रुपये नकद और दुकानदार का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी एसपी पारस राणा और सदर डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश के लिए सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

रांची: बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स में अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की शाम लूट की घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम अचानक बाइक सवार अपराधी जेवर दुकान के अंदर पहुंचे और दुकानदार को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लेकर लूट को अंजाम दिया। अपराधी एक किलो चांदी और 20 हजार कैश लूटकर फरार हो गये। 

भागते समय अपराधी दुकानदार का मोबाइल भी अपने साथ लूट कर लेते चले गए। बताया गया कि जेवर दुकान में उस समय सोना उपलब्ध नहीं था। इसलिए अपराधियों ने चांदी और नकद ही लूट कर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही रांची के सिटी एसपी पारस राणा, सदर डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।

रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है, जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सिटी एसपी ने बताया कि अपराधी दुकान से चांदी और 20 हजार कैश लेकर फरार हुए हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही बरियातू पुलिस इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों के बारे में सुराग हासिल कर रही है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप