सीएम योगी का बड़ा ऐलान: पत्रकारों को मिलेगा ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा
कोविड या दुर्घटना में मृत्यु पर ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता
Yogi Adityanath ने पत्रकारों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत पत्रकारों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
कोडरमा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई है।
मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ के इस निर्णय का भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव डॉ नवीन आनंद जोशी, राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा, संस्थापक शाहनवाज हसन, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जायद वाजपेई सहित देश भर के पत्रकारों ने स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस घोषणा के उपरांत मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इसके साथ ही, कोविड-19 या अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में पत्रकार की मृत्यु होने पर उनके परिवार को ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता (मुआवजा) देने की भी व्यवस्था की गई है। इस निर्णय का उद्देश्य पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज की सुविधा सुनिश्चित करना है।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
