इंसानियत को झकझोर दिया: दिव्यांग बेटी पर पिता का क्रूर अत्याचार, बच्ची के जन्म से खुला राज

इंसानियत को झकझोर दिया: दिव्यांग बेटी पर पिता का क्रूर अत्याचार, बच्ची के जन्म से खुला राज
ओडिशा धेनकनाल रेप केस (एडिटेड इमेज व सांकेतिक)

पीड़िता की मां ने सदमे के बावजूद हिम्मत दिखाते हुए अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिवार को शक तब हुआ जब बेटी के शरीर में बदलाव दिखाई दिया और मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था की पुष्टि हुई। धेनकनाल जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद मां ने पुलिस को पूरी आपबीती बताई। आरोपी रहाश सेठी को पुलिस ने केस नंबर 85/26 के तहत गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

क्राइम डेस्क: ओडिशा के ढेंकनाल जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपनी ही 21 वर्षीय दिव्यांग बेटी के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला तब उजागर हुआ जब युवती के शरीर में असामान्य बदलाव दिखाई दिए और बाद में जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना ढेंकनाल जिले के रासोल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आरोप है कि 59 वर्षीय आरोपी पिता ने अपनी बेटी की शारीरिक और मानसिक कमजोरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। युवती अपनी दिव्यांगता के कारण ठीक से अपनी बात व्यक्त नहीं कर पाती थी, जिसके कारण यह अपराध लंबे समय तक छिपा रहा।

परिजनों को जब युवती के स्वास्थ्य में बदलाव नजर आया, तब उसे इलाज के लिए ढेंकनाल जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की जांच में पता चला कि युवती गर्भवती है। बाद में अस्पताल में उसने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read More.. दरिंदों ने हाथ-पैर बांधे, मुंह में ठूंस दिया कपड़ा... लखनऊ में शर्मनाक कांड उजागर

Edited By: Samridh Desk

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप