क्षत्रिय गौरव मंच की बैठक में लिए गए कई फैसले, झारखंड में निकलेगी आभार यात्रा

एक सप्ताह के भीतर संगठन के नए स्वरूप और पदाधिकारियों की सूची की जाएगी सार्वजनिक

क्षत्रिय गौरव मंच की बैठक में लिए गए कई फैसले, झारखंड में निकलेगी आभार यात्रा
(फोटो)

रांची के नामकुम में पूर्व MLC प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में 'झारखंड क्षत्रिय गौरव एकता मंच' की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन का नाम बदलकर 'झारखंड गौरव मंच' करने और 15 मार्च के सफल समागम के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में 'आभार यात्रा' निकालने का निर्णय लिया गया।

रांची: झारखंड क्षत्रिय गौरव एकता मंच की समीक्षा बैठक रविवार को नामकुम में मंच के संयोजक पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से 15 मार्च को रांची में आयोजित क्षत्रिय समागम की सफलता और आगे की योजना पर चर्चा की गई। साथ ही समाज और संगठन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।  बैठक में आपसी विमर्श के बाद संगठन के नाम से एकता शब्द हटाकर झारखंड गौरव मंच रखने का निर्णय लिया गया। समागम की सफलता को लेकर पूरे झारखंड में आभार यात्रा निकाली जाएगी।  बैठक में संगठन की एकता व विस्तार को लेकर कई सुझाव आए जिस पर अमल करने का फैसला लिया गया। सभी लोगों ने 15 मार्च को आयोजित समागम को सफल और ऐतिहासिक बताया।

बैठक में प्रवीण सिंह ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों से विचार- विमर्श कर संगठन के स्वरूप, उसके पदाधिकारी और कार्य योजना एक हफ्ते में तैयार की जाएगी। सबकी सहमति से निर्णय लिया जाएगा। सभी जिलों और प्रमंडल में आभार यात्रा निकाली जाएगी। समाज के गरीब छात्राओं की रांची में पढ़ाई के लिए एक छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इस पर जल्द काम शुरू होगा। जमीन की तलाश की जा रही है। उन्होंने समाज की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और युवाओं के लिए मोटिवेशन शिविर आयोजित कराने की भी घोषणा की। अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पर बल दिया। प्रवीण सिंह सिंह ने समागम की समीक्षा करते हुए सभी चीजों को बैठक में रखा। कहा कि समाज में एक नई चेतना आई है।

पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि समागम की सफलता से हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। समाज के लोगों ने हम लोगों पर भरोसा किया है उस भरोसे को कायम रखते हुए उनके विकास के लिए काम करना है। हमें नेगेटिव बातों को छोड़कर पॉजिटिव की ओर बढ़ना है। समाज ने हाथ बढ़ाया है तो उसे थाम कर आगे ले चलना है। अब यह कारवां रुकने वाला नहीं है। कहा कि झारखंड में हमारी शक्ति और संख्या दोनों है, इसलिए हमें कोई कमजोर समझने की कोशिश न करे। हम भगवान राम के वंशज हैं। 

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बताए मार्ग पर समाज के सभी लोगों को लेकर चलेंगे। हमारा उद्देश्य सिर्फ क्षत्रिय समाज का विकास नहीं बल्कि संपूर्ण समाज का विकास है। हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। हमारा मूल उद्देश्य यही है। पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने कहा कि सबके सहयोग से समागम सफल हुआ है। लेकिन लक्ष्य अभी अधूरा है। जिस उद्देश्य से संगठन ने काम शुरू किया है उसे पूरा करना है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर हम अपना उद्देश्य पूरा करेंगे। 

Read More.. Sahebganj News: राजमहल प्रखंड कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

बैठक में झारखंड के अधिकांश जिलों से प्रतिनिधि शामिल हुए। स्वागत भाषण जीडी गोयनका स्कूल के निदेशक मदन सिंह ने दिया। बैठक में झारखंड खादी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जयनंदू, सत्यनारायण सिंह, प्रेमप्रकाश नाथ शाहदेव, अजय नाथ शाहदेव, रमेश सिंह, जीवेश सिंह सोलंकी , अभिषेक सिंह, नंदकिशोर सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, रविंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह, श्याम प्रसाद सिंह, निर्भय सिंह, लाल कौशल नाथ शाहदेव, जेपी सिंह, संजय सिंह, कुमार सौरभ सिंह, वीरेंद्र सिंह, पूनम सिंह, नीतू सिंह व शोभा सिंह सहित अनेक लोगों ने विचार व्यक्त करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कई लोगों ने हेल्प डेस्क, वैवाहिक ग्रुप बनाने आदि का सुझाव दिया।

Read More.. Ranchi News: ‘लॉर्ड्स ऑफ ड्रिंक्स’ में पुलिस कार्रवाई, देर रात जांच से हड़कंप

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Palamu News: विराट हिंदू सम्मेलन 12 अप्रैल को शिवाजी मैदान में Palamu News: विराट हिंदू सम्मेलन 12 अप्रैल को शिवाजी मैदान में
Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग
Dhanbad News: फतेहपुर मोड़ पर काल बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रैक्टर, दुकान में घुसकर 5 को रौंदा
Pakur News: प्रीमियर लीग सीजन -1 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्धघाटन में पहुंची युवा नेत्री उपासना मरांडी
Bokaro News: चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा चित्रांश महासम्मेलन का हुआ आयोजन 
Giridih News: भाकपा माले का दो दिवसीय मंथन संपन्न, 13-14 जून को मधुबन में होगा जिला सम्मेलन
Giridih News: रोटरी क्लब के 'उम्मीद की किरण' शिविर का सफल समापन, 50 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग
Giridih News: 26 अप्रैल को मनेगी दानवीर भामाशाह की भव्य जयंती, साहू धर्मशाला में बनी रणनीति
Giridih News: शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति, एन. एन. ट्यूटोरियल एंड लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, ड्यूटी से गायब 17 कर्मचारियों को शो-कॉज
Sahebganj News: अवैध शराब तस्करी पर चला बरहरवा आरपीएफ का डंडा, 8300 अवैध शराब की बोतलें बरामद
क्षत्रिय गौरव मंच की बैठक में लिए गए कई फैसले, झारखंड में निकलेगी आभार यात्रा

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें