Ramgarh News: रजरप्पा स्थित आश्रम में बोरिया बाबा की बनी समाधि, पूजन और हवन में शामिल हुए शिष्य  

गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य अधोक्षानन्द देव तीर्थ जी महाराज पहुंचेंगे रजरप्पा

Ramgarh News: रजरप्पा स्थित आश्रम में बोरिया बाबा की बनी समाधि, पूजन और हवन में शामिल हुए शिष्य  
(फोटो)

रजरप्पा स्थित अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रहे बोरिया बाबा (107 वर्ष) के निधन के 21वें दिन आश्रम में चार दिवसीय समाधि पूजन कार्यक्रम रविवार से शुरू हो गया। डॉ. बी.के. तिवारी और जयंत पंडा के नेतृत्व में हवन और पूजन संपन्न हुआ। इस चार दिवसीय आयोजन (5-8 अप्रैल) में वाराणसी के अघोराचार्य महाराज और गोवर्धन के शंकराचार्य शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान हरे राम संकीर्तन और अटूट महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है।

गोला: अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हरे राम ब्रह्मचारी उर्फ बोरिया बाबा (107 वर्ष) के निधन के 21 वें दिन रजरप्पा स्थित आश्रम में चार दिवसीय समाधि पूजन का कार्यक्रम रविवार को शुरु हुआ। बाबा के शिष्य डॉ बी के तिवारी ने समाधि पूजन के पश्चात हवन किया। उसके बाद कई शिष्यों ने समाधि में मिट्टी दी। आश्रम में वर्षों से सेवक के रुप में रहे बोरिया बाबा के प्रमुख शिष्य जयंत पंडा ने बताया कि बाबा के इक्षा के अनुसार उन्हें आश्रम के पुराने भवन में समाधि दी गई है, जहां वे रजरप्पा में शुरुआती दौर में रहते थे। 

बोरिया बाबा के शिष्य सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्र ने बाबा को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि कार्यक्रम चार दिवसीय है, जो 5 अप्रैल से शुरु होकर 8 अप्रैल तक होगा, जिसमें समाधि पूजन के साथ हरे राम संकीर्तन और महाभंडारा का कार्यक्रम शामिल है। चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान लगातार 8 अप्रैल तक भंडारा जारी रहेगा। 6 अप्रैल को को पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराज बाबा सिद्धार्थ गौतम राम अघोर पीठ बाबा कीनाराम स्थल क्रीं कुण्ड वाराणसी से रजरप्पा आएंगे। 8 अप्रैल को शंकराचार्य अधोक्षानन्द देव तीर्थ जी महाराज गोवर्धन से रजरप्पा आएंगे। 

रविवार को डॉ बी के तिवारी, जयंत पंडा, विकास सिंह, मनोज मिश्र, शनि नाथ बाबा, महेश सिंह, सतीश विश्वकर्मा, महेश नारायण सिंह, अरविन्द सिंह, शशांक शेखर, सेठी पंडा, सुखदेव मुर्मू, महावीर मुर्मू, जितेन्द्र कुमार, प्रवीण सिंह सहित दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग
Dhanbad News: फतेहपुर मोड़ पर काल बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रैक्टर, दुकान में घुसकर 5 को रौंदा
Pakur News: प्रीमियर लीग सीजन -1 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्धघाटन में पहुंची युवा नेत्री उपासना मरांडी
Bokaro News: चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा चित्रांश महासम्मेलन का हुआ आयोजन 
Giridih News: भाकपा माले का दो दिवसीय मंथन संपन्न, 13-14 जून को मधुबन में होगा जिला सम्मेलन
Giridih News: रोटरी क्लब के 'उम्मीद की किरण' शिविर का सफल समापन, 50 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग
Giridih News: 26 अप्रैल को मनेगी दानवीर भामाशाह की भव्य जयंती, साहू धर्मशाला में बनी रणनीति
Giridih News: शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति, एन. एन. ट्यूटोरियल एंड लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, ड्यूटी से गायब 17 कर्मचारियों को शो-कॉज
Sahebganj News: अवैध शराब तस्करी पर चला बरहरवा आरपीएफ का डंडा, 8300 अवैध शराब की बोतलें बरामद
क्षत्रिय गौरव मंच की बैठक में लिए गए कई फैसले, झारखंड में निकलेगी आभार यात्रा
Sahebganj News: तीनपहाड़ में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें