Ranchi News: मानवता की मिसाल, मुक्ति संस्था ने 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

जुमार नदी तट पर विधि-विधान से किया गया अंतिम संस्कार

Ranchi News: मानवता की मिसाल, मुक्ति संस्था ने 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

रांची में मुक्ति संस्था ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 24 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया। प्रवीण लोहिया के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान के शवगृह से शवों को निकालकर जुमार नदी तट तक पहुंचाया, जहां विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।

रांची: रांची में मानवता की मिसाल पेश करते हुए मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया।

संस्था के सदस्यों ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स)की शव गृह से शवों को सुरक्षित तरीके से निकालकर उन्हें जुमार नदी तट तक पहुंचाया, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। उन्होंने बताया कि संस्था अब तक कुल 2153 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। यह कार्य समाज के प्रति संस्था की गहरी संवेदनशीलता और सेवा भावना को दर्शाता है।

अंतिम संस्कार के बाद परमजीत सिंह टिंकू द्वारा अरदास की गई। पूरे आयोजन में संस्था के सदस्यों ने मिलकर सक्रिय भूमिका निभाई और इस पुनीत कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

इस अवसर पर प्रवीण लोहिया, रवि अग्रवाल, संजय गोयल, राहुल जायसवाल, विजय धानुका, सौरभ बथवाल, पंकज खिरवाल, निर्मल मोदी, सुमित अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, आदित्य शर्मा, आशीष भाटिया, गौरीशंकर शर्मा, राहुल चौधरी, अरुण कुतरियार, संजय सिंह, नवीन मित्तल, उज्जवल जैन, राजा गोयनका, अमित अग्रवाल, गोपाल गाड़ोदिया, हरीश नागपाल, आर के गांधी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Read More.. Pakur News: एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Sahebganj News: तीनपहाड़ में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा  Sahebganj News: तीनपहाड़ में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा 
Palamu News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा
Koderma News: खेत में गेहूं की फसल उठा रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में हुई मौत
Sahebganj News: नहीं रहे साहित्य प्रेमी विजय कुमार 'भारती', साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: झारखंड के लाखों घरों पर लहराएगा पार्टी का 'कमल'
Ramgarh News: रजरप्पा स्थित आश्रम में बोरिया बाबा की बनी समाधि, पूजन और हवन में शामिल हुए शिष्य  
धनबाद में बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, इलाके में दहशत, तीन की गई जान, जानिये कैसे हुआ हादसा…
Bokaro News: स्टील वर्कर्स यूनियन द्वारा मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन 
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह के भतीजे राजू के निधन से शोक की लहर, उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि
Bokaro News: खेलो इंडिया और नेशनल रिले में परचम लहराने वाले खिलाड़ी सम्मानित
Bokaro News: शनिदेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खिचड़ी महाप्रसाद के लिए जुटे सैकड़ों भक्त
Sahebganj News: महाविद्यालय में बाहा और सरहुल की धूम: नंदन भवन में दिखी आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें