Bokaro News: खेलो इंडिया और नेशनल रिले में परचम लहराने वाले खिलाड़ी सम्मानित

उपायुक्त ने प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरणों की हर संभव सुविधा का दिया आश्वासन

Bokaro News: खेलो इंडिया और नेशनल रिले में परचम लहराने वाले खिलाड़ी सम्मानित
(फोटो)

चंदनकियारी के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ में आयोजित 'खेलो इंडिया राष्ट्रीय जनजातीय खेल' और चंडीगढ़ में 'राष्ट्रीय रिले चैंपियनशिप' में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विधायक उमाकांत रजक और उपायुक्त अजय नाथ झा ने खिलाड़ियों, कोच आशु भाटिया और खेल मित्रों को सम्मानित किया। विधायक ने खिलाड़ियों को बालू में अभ्यास कर शक्ति बढ़ाने का सुझाव दिया, वहीं उपायुक्त ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार होने हेतु प्रेरित किया।

बोकारो: छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया राष्ट्रीय जनजातीय खेल एवं चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रिले चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चंदनकियारी के खिलाड़ियों ने न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को रविवार को गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में विधायक चंदनकियारी  उमाकांत रजक एवं उपायुक्त  अजय नाथ झा द्वारा पौधा अंग वस्त्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

मौके पर सभी खिलाड़ियों के साथ जिला खेल पदाधिकारी  हेमलता बून, कोच  आशु भाटिया व खेल मित्रों को भी सम्मानित किया गया।  मौके पर  विधायक  उमाकांत रजक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी यात्रा का अंतिम उपलब्धि नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि आपकी उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि सीमित संसाधनों के बावजूद मजबूत इच्छाशक्ति से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। अब लक्ष्य और ऊंचा रखें और देश के लिए खेलें। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी। 

विधायक ने खिलाड़ियों को व्यावहारिक सुझाव देते हुए कहा कि वे बालू  में दौड़ लगाकर अभ्यास करें, जिससे उनकी ताकत, संतुलन और सहनशक्ति में वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, उपकरण और अन्य आवश्यक संसाधनों की हर संभव सुविधा प्रदान करेगा।मौके पर उपायुक्त  अजय नाथ झा ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को सीमित नहीं रखें, बल्कि आंधी की तरह आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आप सभी जिले की पहचान हैं। अब आपका लक्ष्य राष्ट्रीय  अंतरराष्ट्रीय स्तर होना चाहिए। 

बड़े खिलाड़ियों के खेल को देखें, उनसे सीखें और खुद को उस स्तर तक तैयार करें। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार जीत दोनों महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता से कभी टूटना नहीं चाहिए, भागीदारी ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही अनुभव आगे चलकर सफलता का आधार बनता है। कहा कि वे अपने प्रदर्शन को केवल व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं रखें, बल्कि जिला  राज्य और देश का नाम रोशन करने के लक्ष्य के साथ खेलें। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्होंने अपनी प्रतिभा और क्षमता का मजबूत परिचय दिया। इन सभी खिलाड़ियों की सफलता उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष का परिणाम है। 

Read More.. प्रदेश भाजपा की नई कमेटी को लेकर उठ रहे सवाल, हार से सबक नहीं, अंगद की पांव की तरह जमे हुए हैं कई नेता

सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी बाधा सफलता के मार्ग में रुकावट नहीं बन सकती। जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का संकल्प दोहराया। प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। मौके पर एनडीसी  प्रभाष दत्ता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Read More.. जनता की आवाज दब गई? जन संवाद केंद्र शुरू करने की मांग

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग
Dhanbad News: फतेहपुर मोड़ पर काल बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रैक्टर, दुकान में घुसकर 5 को रौंदा
Pakur News: प्रीमियर लीग सीजन -1 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्धघाटन में पहुंची युवा नेत्री उपासना मरांडी
Bokaro News: चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा चित्रांश महासम्मेलन का हुआ आयोजन 
Giridih News: भाकपा माले का दो दिवसीय मंथन संपन्न, 13-14 जून को मधुबन में होगा जिला सम्मेलन
Giridih News: रोटरी क्लब के 'उम्मीद की किरण' शिविर का सफल समापन, 50 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग
Giridih News: 26 अप्रैल को मनेगी दानवीर भामाशाह की भव्य जयंती, साहू धर्मशाला में बनी रणनीति
Giridih News: शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति, एन. एन. ट्यूटोरियल एंड लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, ड्यूटी से गायब 17 कर्मचारियों को शो-कॉज
Sahebganj News: अवैध शराब तस्करी पर चला बरहरवा आरपीएफ का डंडा, 8300 अवैध शराब की बोतलें बरामद
क्षत्रिय गौरव मंच की बैठक में लिए गए कई फैसले, झारखंड में निकलेगी आभार यात्रा
Sahebganj News: तीनपहाड़ में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें